200 मेगापिक्सल के दो कैमरे, 16GB RAM और 7000mAh से बड़ी बैटरी के साथ OPPO Find X9s Pro चाइना में लॉन्च

Join Us icon

ओपो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में ‘फाइंड एक्स9 सीरीज’ के दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से OPPO Find X9s Pro और OPPO Find X9 Ultra लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ओपो मोबाइल चाइनीज मार्केट में रिलीज हुए हैं जो जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देंगे। सीरीज के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन ओपो फाइंड एक्स9 अल्ट्रा की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं और कॉम्पैक्ट मोबाइल फोन ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो के प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आगे दी गई है।

OPPO Find X9s Pro 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें दो 200MP लेंस मौजूद है। Find X9s Pro में एफ/1.6 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 65mm फोकल लेंथ और एफ/2.6 अपर्चर की क्षमता वाला 200 मेगापिक्सल telephoto लेंस भी लगाया गया है।

फोन के बैक कैमरा मॉड्यूल में थर्ड सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। यह ultra-wide एंगल लेंस है जो एफ/2.0 अपर्चर और 120​ डिग्री एफओवी के साथ काम करता है। वहीं ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो में Danxia कलर रिप्रोडक्शन लेंस भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी ओपो मोबाइल 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस ओपो फोन में Hasselblad लेंस का इस्तेमाल किया गया है।

ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो को 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। इसमें मिनिमम 1nit ब्राइटनेस लेवल के साथ ही Low Dynamic Interference दिया गया है जो फोन यूज़ से आंखों को डैमेज होने से रोकता है।

Find X9s Pro 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

पावर बैकअप के लिए ओपो फांइड एक्स9एस प्रो 5जी फोन को 7025mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे 60 महीने की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ ही यह ओपो 5जी फोन 50W Wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

इस फोन में 3D Glacier कूलिंग सिस्टम लगा है जो हैवी परफॉर्मेंस या गेमिंग के दौरान मोबाइल हो हीट होने से रोकता है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM तकनीक सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाए रखने में मदद करती है। बताते चलें कि फाइंड एक्स9एस प्रो OPPO AI के साथ लाया गया है जो कैमरा एडिटिंग सहित डेली लाइफ के काम आसान करने में मदद करता है।

ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो का प्राइस 72,999 रुपये के करीब है। यह मोबाइल के 12GB RAM + 256GB storage वाले बेस वेरिएंट का रेट है जो 5299 युआन में लॉन्च हुआ है। Find X9s Pro को चाइना में कुल चार वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के 12जीबी+512जीबी वेरिएंट को 5699 युआन यानी तकरीबन 77,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है।

16GB RAM वाले 5G फोन की बात करें तो यह वेरिएंट 512GB और 1TB स्टोरेज पर लाया गया है। 512जीबी मेमोरी वाला फोन 5999 युआन और 1टीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 6999 युआन में लॉन्च हुआ है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 79,999 रुपये और 95,999 रुपये के करीब है। चाइना में ओपो फाइंड एक्स9एस प्रो को Native Titanium, Pure White, Energetic Orange और Breeze Green कलर में बेचा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here