2 हजार रुपये सस्ता बिक रहा ये वाला OPPO 5G Mobile, मिलेगी तगड़ी 5100mAh बैटरी और 6GB RAM

Join Us icon

5जी वाला सस्ता ओपो मोबाइल चलाना चाहते हैं तो इन दिनों OPPO K12x 5G को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है। बीते साल लॉन्च हुआ यह फोन 5,100mAh Battery और 32MP Camera की ताकत से लैस होकर आया था जो MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाली 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी पर बना है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में ओपो के12एक्स 5जी फोन पर 2 हजार रुपये से भी ज्यादा के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

OPPO K12x 5G पर ऑफर

  • शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Monumental Sale का आयोजन किया गया है जिसमें ओपो के12एक्स 5जी फोन पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • ओपो के12एक्स 5जी के 6GB RAM वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है।
  • फ्लिपकार्ट सेल में इस ओपो मोबाइल पर ₹1,000 का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद प्राइस घटकर 11,999 रुपये हो रहा है।
  • इसके अलावा HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹1,000 की एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है जिसके फोन फोन रेट 10,999 रुपये बना रहा है।
  • वहीं अगर फोन की पेमेंट एचडीएफसी क्रेेडिट कार्ड ईएमआई से की जाती है तो ₹1,206 का डिस्काउंट मिलेगा जिससे इफेक्टिव सेलिंग प्राइस 10,793 रुपये पड़ेगा।
  • फ्लिपकार्ट मॉन्यूमेंटल सेल में सस्ते ओपो के12एक्स 5जी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

OPPO K12x 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन

ओपो के12एक्स 5जी फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन वाली 360-डिग्री डैमेज-प्रूफ आर्मर बॉडी दी गई है। यह ड्रॉप रजिस्टेंट जो फोन के गिरने पर भी स्क्रीन व बॉडी पर स्क्रैच नहीं आने देगी। वहीं स्क्रीन को डबल पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है तथा OPPO K12x 5G IP54 रेटिड स्मार्टफोन है।

डिस्प्ले

OPPO K12x 5G फोन 6.67-इंच की पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एचडी+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो फ्लैट पैनल पर बनी है। इस मोबाइल डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स ब्राइटनेस आउटपुट मिलता है। ब्रांड के अनुसार यह फोन स्क्रीन L1 Widevine सर्टिफाइड है जिसके चलते OTT कंटेट हाई क्वालिटी में देखा जा सकता है।

बैटरी

ओपो के12एक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,100mAh battery दी गई। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है। बता दें कि इस ओपो मोबाइल के बॉक्स में 45W SuperVOOC चार्जर भी साथ में मिलेगा।

प्रोसेसिंग

ओपो के12एक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर पेश किया गया है जो कलरओएस 14 पर काम करता है। इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में ARM Mali-G57 मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 32MP मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2MP Portrait सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K12x 5G फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

OPPO K12x Price
Rs. 16,499
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here