200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन के साथ Infinix Note 60 Ultra हुआ लॉन्च

इनफिनिक्स ने Mobile World Congress (MWC 2026) के मंच से अपना नया फ्लैगशिप फोन प्रदर्शित किया है। कंपनी की ओर से Infinix Note 60 Ultra ग्लोबली पेश कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर पर लाया गया है जिसमें 200MP Camera, 7000mAh battery और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी लगाई है। इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा में क्या दिया गया है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा को बेहद ही मजबूत aluminum alloy फ्रेम पर बनाया गया है जिसके चलते पत्थर से टकराने पर भी यह सुरक्षित रहेगा। इस मोबाइल के बैक पैनल पर छोटी सी डॉट-मैट्रिक्स स्क्रीन भी लगाई है जिसमें ऐनिमेशन चलते रहते हैं। इस डिस्प्ले सहित रियर कैमरा सेटअप को Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन भी दी गई है। रियर पैनल पर फ्लोटिंग टेल लाइट भी लगी है जो फोन चार्जिंग ऑन करने में चमकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Note 60 Ultra मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8400 अल्टिमेट चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.25गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है।
हैवी गेमिंग या प्रोसेसिंग के लिए फोन को ठंडा रखने के लिए इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा में 3D IceCore वैपर चैंबर लगाया गया है। गौरतलब है कि इस मोबाइल में एक built-in eSIM का सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन 12GB RAM पर पेश किया गया है जिसके साथ 256GB storage दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित XOS 16 पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो 1/1.4” Samsung ISOCELL HPE सेंसर है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और एक Ultra-Wide लेंस लगाया गया है। Infinix Note 60 Ultra स्मार्टफोन 3.5× ऑप्टिकल ज़ूम से लेकर 100× डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है।
Infinix Note 60 Ultra 5G फोन 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस के साथ Ultra HDR का सपोर्ट भी मिलता है। मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर Gorilla Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।
पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा को ताकतवर 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि फोन की बैटरी ‘Self-Healing’ टेक्नोलॉजी से लैस है जो हर 200 चार्ज सायकल पूरा करने पर बैटरी हेल्थ को 1% रिस्टोर कर सकती है। वहीं फोन चार्जिंग के लिए मोबाइल में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है।
इनफिनिक्स नोट 60 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Torino Black, Monza Red, Amalfi Blue और Roma Silver कलर में लॉन्च किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मोबाइल सबसे पहले मलेशिया में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा जहां फोन प्राइस MYR 3,000 होगा। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 69,499 रुपये के करीब है। Infinix Note 60 Ultra इंडिया में कब लॉन्च होगा, इस जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।