200MP मेन कैमरा और 50MP Selfie के साथ लॉन्च हो सकता है realme 16 Pro, 7000mAh बैटरी भी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/realme-15-pro-.jpg

रियलमी कंपनी अपनी नई नंबर सीरीज पर काम शुरू कर चुकी है। इसके तहत realme 16 और realme 16 Pro लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इन्हीं में से एक रियलमी 16 प्रो 5जी फोन चाइना की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर लिस्ट हो गया है। इस सर्टिफिकेशन में realme 16 Pro 5G फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। यह रियलमी का 200एमपी कैमरा वाला फोन होगा जो मिड रेंज में ताकत परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।

टेना के अनुसार रियलमी 16 प्रो 5जी फोन को 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक यह OLED पैनल पर बनी पंच होल डिस्प्ले होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। टेना पर खुलासा हुआ है कि इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन का डायमेंशन 162.6 x 77.6 x 7.75mm और वजन 192 ग्राम होगा।

Realme 15 Pro

फोटोग्राफी के लिए realme 16 Pro को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। टेना के अनुसार इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी मौजूद रहेगा। यह अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस हो सकता है। वहीं लिस्टिंग के अनुसार रियलमी 16 प्रो 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है।

रियलमी 16 प्रो टेना पर तीन रैम वेरिएंट्स में सामने आया है। फोन में 8GB, 12GB और 16GB RAM दिए जाने की जानकारी टेना पर मिली है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो टेना के अनुसार यह स्मार्टफोन 128GB, 256GB, 512GB और 1TB storage के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। हमें उम्मीद है कि इंडिया में realme 16 Pro 8GB+128GB के बेस वेरिएंट से लेकर 12GB+512GB टॉप वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।

Realme 15 Pro

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 7,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। टेना पर इस स्मार्टफोन की रेटेड बैटरी कैपेसिटी 6830mAh बताई गई है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए realme 16 Pro 5G को 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इस रियलमी फोन में दिए जाने वाले चिपसेट की जानकारी को टेना लिस्टिंग में सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर बताया गया है कि मोबाइल प्रोसेसर 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। रियलमी 16 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च होगा जिसमें realme UI 7 मिलेगा। वहीं लिस्टिंग में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आईआर ब्लास्टर की जानकारी भी सामने आई है।

लगे हाथ बताते चलें कि इस महीने दो नए रियलमी फोन इंडिया में लॉन्च होने जा रहे हैं। realme C85 5G भारत में 28 नवंबर को लॉन्च होगा और फिलहाल realme P4x 5G की लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। रियलमी सी85 का प्राइस जहां 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा वहीं रियलमी पी4एक का रेट 15 हजार से 20 हजार के बीच रखा जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस की जानकारी आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।