
रेडमी नोट 14 सीरीज पिछले महीने इंडिया में लॉन्च हुई है जिसके तहत तीन 5जी फोन Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ 5G लाए गए हैं। इन 5जी रेडमी मोबाइल के बाद अब कंपनी ने इसी सीरीज के तहत ग्लोबल मंच पर दो 4जी स्मार्टफोन भी पेश कर दिए हैं। ब्रांड की ओर से Redmi Note 14 4G और Note 14 Pro 4G यूएस में लॉन्च किए गए हैं। सीरीज के बेस मॉडल की डिटेल यहां क्लिक कर तथा प्रो मॉडल की जानकारी आगे पढ़ी जा सकती है।
Redmi Note 14 Pro 4G फोन की स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ Curved AMOLED Screen
- MediaTek Helio G100-Ultra
- 12GB RAM + 512GB Storage
- 200MP Back camera
- 32MP Front camera
- 45W 5,500mAh Battery
डिस्प्ले
रेडमी नोट 14 प्रो 4जी स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1920हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग और 1800निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है तथा इसे Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
परफॉर्मेंस
Redmi Note 14 Pro 4G फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया है जो Xiaomi Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। इस रेडमी फोन को मीडियाटेक के 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर हीलियो जी100 अल्ट्रा आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए रेडमी नोट 14 प्रो 4जी में Mali-G57 MC2 GPU मिलता है।
मेमोरी
शाओमी सब-ब्रांड रेडमी ने नए नोट 14 प्रो 4जी फोन को 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च किया है। यह फोन LPDDR4X RAM तकनीक के साथ आया है। ग्लोबल मार्केट में इसे 128GB, 256GB और 512GB मेमोरी वेरिएंट्स में बेचा जाएगा। यह UFS 2.2 storage है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.65 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो OIS तकनीक पर काम करता है। वहीं रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Note 14 Pro 4G फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
बैटरी
रेडमी नोट 14 प्रो 4जी स्मार्टफोन को पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।
अन्य फीचर्स
Redmi Note 14 Pro 4G और Note 14 Pro 5G में डिफरेंस
रेडमी नोट 14 प्रो के दोनों मॉडल्स की चिपसेट पावर अलग-अलग है। 4जी मोबाइल में जहां मीडियाटेक हीलियो जी100 अल्ट्रा दिया गया है वहीं 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300-Ultra पर काम करता है। दूसरा सबसे बड़ा अंतर इन दोनों फोंस के कैमरा डिपार्टमेंट का है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो Note 14 Pro 4G में 32 मेगापिक्सल तथा Note 14 Pro 5G में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।
इसी तरह दोनों फोंस का रियर कैमरा मॉड्यूल भी काफी अलग है। रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन इंडिया में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन वहीं ग्लोबल मार्केट में रेडमी नोट 14 प्रो 4जी फोन 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लाया गया है। गौरतलब है कि दोनों की आइपी रेटिंग भी अगल है। नोट 14 प्रो 5जी IP68 सर्टिफाइड है जो 4जी फोन की IP64 से बेहतर है।












