200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और curved POLED स्क्रीन के साथ Redmi Note 15 Pro 4G आया सामने

साल 2026 शुरू होते ही ग्लोबल मार्केट में रेडमी स्मार्टफोंस की बाढ़ आने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी अपनी ‘नोट 15 सीरीज’ के साथ तैयार खड़ी है और इसमें अभी तक 5 मोबाइल मॉडल सामने आ चुके हैं। हाल ही में जहां Redmi Note 15 5G, Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G के साथ Redmi Note 15 4G सामने आया था। वहीं अब एक और नए डिवाइस Redmi Note 15 Pro 4G की डिटेल्स भी उजागर हो गई है।
Redmi Note 15 series यूरोपियन रिटेलर साइट्स पर स्पॉट की जा रही है। इसी कड़ी में अब इटली की एक रिटेलर साइट पर रेडमी नोट 15 प्रो 4जी फोन भी लिस्ट हो गया है। यहां फोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स भी मौजूद है। यहां फोन का प्राइस 240.90 यूरो बताया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 30,500 रुपये के करीब है।
रेडमी नोट 15 प्रो 4जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। वैसे आसार कम ही हैं। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रेडमी नोट 14 प्रो 4जी फोन को MediaTek Helio G200-ultra चिपसेट से लैस बताया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 4जी प्रोसेसर है जो मिडरेंज में गेमिंग के लिए आदर्श हीलियो जी200 का सक्सेसर है।
Redmi Note 15 Pro 4G बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। रिटेलर साइट पर सामने आया है कि यह मोबाइल 6,500mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। बताते चलें कि चीन में लॉन्च हो चुके रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी दी गई है। यानी ग्लोबल 4जी फोन की बैटरी छोटी मिलेगी। वहीं चार्जिंग के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस बताया गया है।
रिटेलर साइट के अनुसार रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जो 1080 x 2392 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में curved POLED पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। स्पेक्स देखते हुए तो कहा जा सकता है कि इस रेडमी फोन की डिस्प्ले बढिया होगी।
कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो Redmi Note 15 Pro 4G का कैमरा भी कमाल बताया जा रहा है। रिटेलर साइट के मुताबिक यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन होगा। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए रेडमी नोट फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Redmi Note 15 Pro 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल मीडियाटेक के Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोंस में 5954mm² तक थर्मल कंडक्टिविटी वाला आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप लगा है और साथ ही Xiaomi Pascal T1S सिग्नल एन्हांसमेंट चिप भी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT600 मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 20MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी के साथ इसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग दी गई है।
यह स्मार्टफोन 6.83-इंच की कर्व्ड ओएलईडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। Note 15 Pro 5G फोन IP66+IP68+IP69+IP69K सर्टिफाइड है जो इन्हें पानी व धूल से बचाता है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह मोबाइल इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।