वीवो एक्स500 सीरीज 21 सितंबर को होगी लॉन्च, आएंगे तगड़े कैमरा वाले vivo X500 और vivo X500 Pro Max

Join Us icon

vivo X500 Series कई दिनों से टेक जगत की सुर्खियों में छाई हुई है। इस सीरीज से जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए वीवो ने एक्स500 सीरीज की लॉन्च डेट घोषित कर दी है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया गया है कि इसी महीने की 21 तारीख को वीवो एक्स500 सीरीज को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

vivo X500 Series लॉन्च डेट

वीवो कंपनी 21 सितंबर को अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है। इसी ईवेंट के मंच से नए एक्स500 सीरीज को टेक जगत के सामने पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर हालांकि अभी तक सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन तकरीबन कंफर्म ही माना जा रहा है कि 21 सितंबर को vivo X500 और vivo X500 Pro Max लॉन्च होंगे। इनके साथ vivo X500 Pro भी आने की उम्मीद है।

vivo X300 Ultra

vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स500 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मॉडल होगा। कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि इस मोबाइल में 6.85-इंच की 2K डिस्प्ले दी जाएगी जो BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी होगी। इस फोन में कंपनी ने LTPO OLED पैनल पर इस्तेमाल किया है और स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। वीवो का कहना है कि इस फोन की​ डिस्प्ले 21% कम पावर कन्जप्शन करेगी।

vivo X500 Pro Max 5G फोन को MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह मीडियाटेक का 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 4.55GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करन सकता है। इसे MediaTek का सबसे ताकत प्रोसेसर कहा जा सकता है।

एक्स500 प्रो मैक्स वीवो का 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर वाला स्मार्टफोन है। वहीं मोबाइल के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस कैमरा मॉड्यूल में 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है जिसके साथ 400mm external teleconverter का सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।

vivo X500 स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स500 5जी फोन की बात करें तो इसे 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7000mAh battery दी जा सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। वहीं इस वीवो 5जी फोन को 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo X500 5G फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स अनुसार इस वीवो 5जी फोन में 64MP Sony LYT610 मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 50MP Sony LYT828 सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। स्मार्टफोन की फुल और कंफर्म स्पेसिफिकेशन्स के लिए 21 सितंबर का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here