210GB डाटा और 105 दिनों की वैधता वाला BSNL का सस्ता प्लान, Airtel-Jio के पास भी नहीं इसका तोड़

BSNL Prepaid Plans: नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है और इसी इस फेस्टिव सीजन को देखते हुए BSNL अपने रिचार्ज प्लान के साथ बेस्ट ऑफर (Navratri Festival Offers) की पेशकश कर रही है। दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स (BSNL Recharge Offers) के लिए कम कीमत वाला अर्फोडेबल प्लान BSNL 666 Plan के साथ शानदार लाभ की पेशकश कर रही है। आइए आपको इस बीएसएनएल 666 प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स और वैलिडिटी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
BSNL 666 Prepaid Plan
बीएसएनएल का 666 रुपये का प्लान ग्राहकों को 105 दिनों की वैलिडिटी देता है। इस प्लान की जानकारी बीएसएनएल राजस्थान के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है। इसलिए प्लान में मिलने वाले सभी लाभ राजस्थान सर्किल में लागू होंगे। वहीं, दूसरे राज्य में इस प्लान में मिलने वाले लाभ अलग हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL का पैसा वसूल प्लान!, 130 दिन तक डेली मिलेगा Unlimited Data और फ्री कॉलिंग
210GB मिलेगा डाटा
इसमें रोज 2 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है। इस तरह कुल डाटा 210GB बन जाता है। लिमिट खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। साथ ही प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं।
फ्री मिलेगा Hardy Games का सब्सक्रिप्शन
इस रिचार्ज में फ्री कॉलिंग, डाटा और एसएमएस के अलावा फ्री कॉलरट्यून्स और लोकधुन कॉन्टेंट की मेंबरशिप दी जा रही है। वहीं, खास बात है कि बीएसएनएल ONE97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा हार्डी गेम्स मोबाइल सर्विस (Hardy Games Mobile Service) को भी इस प्लान में बंडल कर रहा है। ऑफर को देखकर, कहा जा सकता है कि ये बीएसएनएल की ओर से पेश किया जाने वाला एक शानदार प्लान है। इसे भी पढ़ें: BSNL के 31 दिन वाले Plan जो हैं Jio Airtel से बेहद सस्ते! ज्यादा डाटा के साथ कॉलिंग भी फ्री
नोट: राज्य द्वारा संचालित टेल्को का यह प्लान राजस्थान सर्किल के लिए है। लेकिन, लिस्ट में और भी राज्यों के नाम शामिल हो सकते हैं। इसलिए 91Mobiles आपसे अनुरोध करता है कि बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी पुष्टि करें।