
Realme ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ‘नारज़ो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए Realme Narzo 50 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 12,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस सीरीज़ के तहत अभी तक पूरी दुनिया में Realme Narzo 50, Realme Narzo 50i और Realme Narzo 50A स्मार्टफोन लाए जा चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि नारज़ो 50 सीरीज़ में कंपनी एक और नया व चौथा मोबाइल फोन भी जोड़ने जा रही है जो Realme Narzo 50A Prime नाम के साथ 22 मार्च को लॉन्च होगा।
Realme Narzo 50A Prime
Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन आने वाली 22 मार्च को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। इस दिन यह रियलमी मोबाइल इंडोनेशिया में लॉन्च होगा जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगा। बता दें कि इसी दिन Realme GT 2 Pro भी इंडोनेशिया में लॉन्च होगा। रियलमी ने फोन की फोटो के साथ ही लॉन्च ईवेंट को टीज़ करना शुरू कर दिया है। यह रियलमी फोन वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन पर बना होगा तथा कंपनी ने लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि रियलमी नारजो 50ए प्राइम में 6.6 इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी जाएगी।
रियलमी नारजो 50ए प्राइम को लेकर कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। वहीं कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर साईड पैनल पर मौजूद रहेगा। वहीं लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट, 3.5एमएम जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद रहेंगे। टीज़र ईमेज में Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर में नज़र आया है। यह भी पढ़ें : 11GB RAM की ताकत के साथ Realme 9 5G Phone इंडिया में लॉन्च, सिर्फ 14999 रुपये है इस मोबाइल का Price
Realme Narzo 50
रियलमी नारज़ो 50 की बात करें तो इंडिया में यह स्मार्टफोन 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये में और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 15,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। यह रियलमी मोबाइल मीडियाटेक हीलियो जी96 चिपसेट पर रन करता है तथा परफ़ॉर्मेंस बढ़ाने के लिए फोन में वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
यह फोन 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक ब्लैक एंड व्हाइट कैमरा लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme Narzo 50 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।






















