22 सितंबर को लॉन्च होंगे OPPO Find X10, X10E और Find X10 Pro Max, साथ आएंगे OPPO Watch S2 और Enco X4 बड्स

ओपो ने कई दिनों की चर्चा के बाद आज आखिर अपनी नई ‘फाइंड एक्स10’ सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वह इसी महीने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को टेक मंच पर पेश करेगी। OPPO Find X10 series 22 सितंबर को लॉन्च होगी। इसे सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट चाइना में उतारा जाएगा जो बाद में इंडिया व अन्य बाजारों में दस्तक देगी। कंपनी की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि इस सीरीज में तीन फोन मॉडल लाए जाएंगे।
OPPO Find X10 series लॉन्च डेट
ओपो कंपनी आने वाली 22 सितंबर को अपनी होम मार्केट चीन में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से फाइंड एक्स10 सीरीज को अनविल किया जाएगा। ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सीरीज के अपकमिंग फोन भी टीज़ कर दिए गए हैं जिनमें OPPO Find X10, OPPO Find X10 E और OPPO Find X10 Pro Max शामिल हैं। गौरतलब है कि 22 सितंबर को फाइंड एक्स10 सीरीज के साथ ही OPPO Watch S2 और OPPO Enco X4 भी लॉन्च होंगे।
OPPO Find X10 स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स10 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस दिया जा सकता है। इनके साथ यूजर्स को 50 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस भी मिल सकता है। वहीं Find X10 को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO Find X10 5G फोन को MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं सामने आई डिटेल्स के अनुसार यह ओपो मोबाइल 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें LTPO OLED पैनल के साथ ही हाई रिफ्रेश रेट भी मिलेगी।
OPPO Find X10 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा और पावरफुल मॉडल बनकर आ रहा है। यह ओपो मोबाइल भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा और तीनों सेंसर 200 मेगापिक्सल के होंगे। सामने आई जानकारी के अनुसार इस ओपो 5जी फोन में 200MP HPC OIS मेन सेंसर + 200MP 3X OIS periscope सेंसर + 200MP Ultra-Wide एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स के फ्रंट पैनल पर 50MP सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स 5जी फोन को 8000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा रहा है जिसकी जानकारी कंपनी ने दे दी है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं इस स्मार्टफोन में 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। चर्चा है कि ओपो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स को 6.82 इंच की LTPO OLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है।
यह ओपो मोबाइल MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि यह मीडियाटेक का सबसे नया और पावरफुल मोबाइल सीपीयू है जो अभी अनाउंस भी नहीं हुआ है। यानी OPPO Find X10 Pro Max डाइमेंसिटी 9600 प्रो पर काम करने वाला दुनिया का पहला फोन बन सकता है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर बताया गया है है जो 4.55गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।