
OPPO Find X10 सीरीज की भारत में सेल शुरू हो गई है। इसमें कंपनी ने Find X10 और Find X10 Pro Max स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। दोनों फोन OPPO के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। इनमें 200MP कैमरा, 8,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, इनकी कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत और ऑफर्स
OPPO Find X10 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज को 1,69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यदि OPPO Find X10 Pro Max की बात करें तो इसे सिंगल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज में लाया गया है। इसका प्राइस 1,99,999 रुपये है।
लॉन्च ऑफर्स के तहत OPPO Find X10 सीरीज पर चुनिंदा बैंक कार्ड से 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, UPI ट्रांजैक्शन पर 30,000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक और फोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा निफिट्स दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के साथ कुल बचत 38,000 रुपये तक हो सकती है।
कंपनी 30 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट EMI और 3,500 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाले EMI प्लान भी दे रही है। वहीं, लिमिटेड स्टॉक रहने तक ग्राहकों को Enco Air 5 Pro के साथ प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स भी मिल सकता है। ऑफर्स की उपलब्धता और शर्तें पेमेंट के तरीके के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसके अलावा, Hasselblad Teleconverter Kit को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो Find X10 Glacier Blue, Glow Coral और Mist Grey कलर में उपलब्ध है। वहीं, Find X10 Pro Max को Luna White और Titanium Grey कलर में खरीदा जा सकता है।
OPPO ने Find X10 सीरीज के साथ अन्य प्रोडक्ट्स की सेल भी शुरू हुई है। OPPO Pad Mini को भारत में 94,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, OPPO Enco X4 की कीमत 19,999 रुपये है।
OPPO Find X10 के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Find X10 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
फोन में 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस में ColorOS 17 दिया गया है। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती हैं।
OPPO Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
OPPO Find X10 Pro Max में 6.78-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर लगा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ट्रिपल 200MP रियर कैमरा सेटअप है। यह भारत में इस तरह के कैमरा सेटअप के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।
इसमें भी 8,000mAh की बैटरी दी गई है। जो 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में ColorOS 17 और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग मिलती है।

Oppo Find X10 सीरीज के दोनों फोन प्रीमियम प्राइस में आते हैं। अगर आप कैमरा फीचर्स को आगे रखते हैं तो Find X10 Pro Max के ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप की वजह से यह शानदार विकल्प हो सकता है। जबकि इससे कम में विकल्प चाहते हैं तो Oppo Find X10 ले सकते हैं। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।











