OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की भारतीय कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की पूरी डिटेल्स

Join Us icon

OPPO ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Find X10 लॉन्च कर दी है। इसमें OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में पेश किए गए हैं। इनमें 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। OPPO Find X10 की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है। जबकि Find X10 Pro Max की कीमत 1,99,999 रुपये से शुरू होती है। आइए, कीमत, ऑफर्स, सेल डेट और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत

OPPO Find X10 को भारत में दो स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम +256GB स्टोरेज की कीमत 1,39,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल 1,69,999 रुपये का है।

OPPO Find X10 Pro Max को 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के सिंगल वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,99,999 रुपये रखी गई है। इसके साथ मिलने वाली Hasselblad Telephoto Converter किट को अलग से 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की सेल 29 अक्टूबर से OPPO के ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और Amazon पर शुरू होगी।

OPPO Find X10 सीरीज ऑफर्स और कलर्स 

OPPO अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड पर 15 प्रतिशत कैशबैक दे रही है। यह ऑफर IDFC First Bank, HDFC Bank, Axis Bank और SBI के कार्ड पर उपलब्ध है।

हालांकि, कंपनी की ओर से दी गई जानकारी में कैशबैक की अधिकतम लिमिट, ऑफर की शर्तें और सभी कार्डों पर लागू होने की पुष्टि नहीं दी गई है। इसलिए फोन लेने से पहले OPPO के ऑनलाइन स्टोर या रिटेल प्लेटफॉर्म पर ऑफर की शर्तें जरूर चेक कर लें। कलर्स के मामले में ओप्पो फाइंड एक्स10 प्रो मैक्स, लूना वाइट और टाइटेनियम ग्रे विकल्पों में आता है। जबकि ओप्पो फाइंड एक्स10 को ग्लेशियर ब्लू, ग्लो कोरल और मिस्ट ग्रे रंगों में खरीदा जा सकेगा।

OPPO Find X10 और Find X10 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

OPPO Find X10 Pro Max में 6.78-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें यह चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO Find X10 Pro Max फोन में Hasselblad ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 8,000mAh की बैटरी है। जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OPPO Find X10 में 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसमें 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है।

OPPO Find X10 फोन के रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मेन कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। इसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा, 8,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन Android 17 पर आधारित ColorOS 17 पर काम करते हैं और इनमें IP66, IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है।



OPPO Find X10 Pro Max Price, Launch Date
Expected Price:Rs. 199,999
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here