
टेक ब्रांड ऑनर ने पिछले साल दिसंबर में अपना पावरफुल गेमिंग मोबाइल Honor GT चीन में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इस फोन का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से जानकारी दे दी गई है कि वह आने वाली 23 अप्रैल को Honor GT Pro स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च करेगी। यह पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस फ्लैगशिप फोन होगा जिसमें Qualcomm का ताकतवर चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Honor GT Pro लॉन्च डेट
ऑनर कंपनी आने वाली 23 अप्रैल को चीन में एक बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से Honor GT Pro टेक मंच पर पेश किया जाएगा। 23 अप्रैल को ऑनर जीटी प्रो 5जी फोन के साथ ही कंपनी Honor Tablet GT भी चीन में लॉन्च करेगी। यह ईवेंट चाइना में दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जो भारतीय करंसी अनुसार दोपहर के 12 बजे लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Honor GT Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
सामने आए लीक्स में दावा किया गया है कि नया ऑनर स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 4.1GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार ऑनर जीटी प्रो 5जी फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.1 Storage तकनीक पर काम करेगा।
Honor GT Pro गेमिंग स्मार्टफोन होगा जिसमें Oasis polarised आई प्रोटेक्शन गेमिंग स्क्रीन दिए जाने की बात सामने आई है। इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के चलते लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को कम हार्म होगा। इस फोन को फ्लैट पैनल वाली पंच-होल स्क्रीन पर लाया जा सकता है। टीज़र के अनुसार यह मोबाइल 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगा तथा 3D ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा। बहरहाल ऑनर जीटी प्रो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की ऑफिशियल जानकारी 23 अप्रैल को सामने आएगी।
Honor GT
ऑनर जीटी 5जी फोन की बात करें तो यह मोबाइल दिसंबर 2024 में चीन में पेश हुआ था जिसके 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट की कीमत 25 हजार रुपये के करीब है। यह मोबाइल फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोेसेसर पर काम करता है तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज दी गई है।
Honor GT 1200 x 2664 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसपर 1200nits ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस 5जी मोबाइल में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए ऑनर जीटी 5जी फोन 5,300mAh बैटरी सपोर्ट करता है और इसके तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल एंड्ररॉयड 15 आधारित MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें IP65 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।














