23 अप्रैल को पेश होगा ताकतवर बैटरी और पावरफुल Dimensity 9400 Plus प्रोसेसर वाला realme GT 7

Join Us icon

realme GT 7 Pro पिछले साल भारत में लॉन्च हुआा जो इंडिया का पहला Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया था। वहीं अब कंपनी इस मोबाइल का ‘नॉन प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर अनाउंस कर दिया गया है कि वह आने वाली 23 अप्रैल को realme GT 7 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह रियलमी 5जी फोन सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा। रियलमी जीटी 7 चाइना लॉन्च डिटेल और इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme GT 7 लॉन्च डेट

रियलमी कंपनी आने वाली 23 अप्रैल अपनी होम मार्केट चीन में बड़े लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी के मंच से जीटी 7 5जी फोन टेक मार्केट में उतारा जाएगा। यह लॉन्च ईवेंट चाइना में शाम के 4 बजे शुरू होगा जो भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। रियलमी चाइना की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन पेज लिस्ट कर दिया गया है और इस पेज पर realme GT 7 लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा।

realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी जीटी 7 5जी फोन दुनिया का पहला मोबाइल होगा जो MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल 12GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए realme GT 7 स्मार्टफोन में 7,000mAh+ battery दिए जाने की बात सामने आई है। यहां एमएएच पावर में प्लस का निशान लगा है, इसमें क्या खास होगा यह 23 अप्रैल को भी पता चल सकेगा। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस 5जी फोन में 100W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। वहीं लीक्स की मानें तो इस रियलमी 5जी फोन में 144Hz OLED स्क्रीन दी जा सकती है जो फ्लेट पैनल पर बनी होगी।

Realme GT 7 Pro

प्राइस : रियलमी जीटी7 प्रो इंडिया में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज का रेट 59,999 रुपये से है और 16जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज का प्राइस 65,999 रुपये है।

प्रोसेसर : रियलमी जीटी 7 प्रो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह 27 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

डिस्प्ले : इसमें 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5k स्क्रीन दी गई है। यह quad-curved डिस्प्ले है जो Eco OLED Plus टेक्नोलॉजी तथा 8T LTPO पैनल पर बनी है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP IMX906 OIS मेन लेंस, 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर और 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP Selfie Camera मिलता है।

बैटरी : Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W Ultra Charge तकनीक दी गई है।

Best Competitors

iQOO 13 5G Rs. 56,990
95%
OnePlus 13 Rs. 57,998
95%
realme GT 7 Rs. 36,999
94%
OnePlus 13R Rs. 42,999
87%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here