6,499 रुपये का Smart TV! ऑफर में हो जाएगा और भी सस्ता, मिलेगा सिर्फ 5,849 रुपये में

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/kodak-smart-tv.jpg

सस्ता स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Kodak कंपनी बेहद ही शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ब्रांड का Smart TV सिर्फ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मजे की बात है कि यह इस टीवी का ​वास्तविक सेलिंग प्राइस है जिसके लिए किसी बैंक क्रेडिट वगैरह की भी जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति शॉपिंग साइट अमेजन से यह कम रेट वाला स्मार्ट टीवी (Smart TV under 7000) खरीद सकता है। वहीं बैंक ऑफर के तहत तो इस स्मार्ट एलईडी टीवी का रेट 6 हजार रुपये से भी कम हो जाएगा।

6,499 रुपये का Smart TV

Kodak 24″ Smart LED TV पर मिल रहे ऑफर्स की विस्तृत जानकारी के लिए या इस सस्ते स्मार्ट टीवी को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

6,499 रुपये वाले Smart TV के फीचर्स

इस कोडेक टीवी में 24 इंच की एचडी रेडी स्क्रीन दी गई है जो 1366 x 768 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इसपर 60Hz रिफ्रेश रेट, 350nits ब्राइटनेस और 178 डिग्री एफओवी मिलता है।

टीवी स्क्रीन पर ड्यूरेबल A+ Grade DLED पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। यह अल्ट्रा ब्राइट स्क्रीन है जिसपर फ्लॉलेस पिक्चर क्वालिटी मिलती है।

कोडेक का 24 इंच वाला स्मार्टफोन Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें MLogic क्वॉड कोर प्रोसेसर और Mali G31 GPU दिया गया है।

इस स्मार्ट टीवी में 512MB RAM दी गई है तथा ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल करने के लिए 4GB ROM मिलती है।

ओटीटी ऐप्स की बात करें तो इस 24 इंच वाले स्मार्ट टीवी में SonyLiv, Prime Video, YouTube और Zee5 को चलाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टटीवी में 2 HDMI पोर्ट के साथ 2 USB पोर्ट दिए गए हैं जिनसे सेटटॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और पेन ड्राइव जोड़े जा सकते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है।

मजेदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए यह 24″ Smart TV 20वॉट के स्पीकर्स सपोर्ट करता है तथा इसमें ​विभिन्न साउंड मोड भी मिलते हैं।

यह सस्ता स्मार्ट टीवी Miracast सपोर्ट करता है जिसके चलते अपने मोबाइल को वायरलेस तरीके टीवी से कने​क्ट किया जा सकता है और फोन का कंटेंट टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकता है।