
ओपो कंपनी अपनी रेनो सीरीज की नई जेनरेशन पर काम शुरू कर चुकी है। बीते सप्ताह ही अपकमिंग मोबाइल फोन OPPO Reno 17 की कथित लाइव ईमेज सामने आई थी जिसमें स्मार्टफोन की लुक और डिजाइन का खुलासा हुआ था। वहीं अब चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन में कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही ओपो रेनो 17 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर कर दी है।
OPPO Reno 17 स्पेसिफिकेशन्स
सामने आए लीक के अनुसार ओपो रेनो 17 5जी फोन को MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लोबल मार्केट में OPPO Reno 16 Pro 5G फोन को भी इसी प्रोसेसर पर लाया गया था। यानी पिछले वाले प्रो मॉडल का चिपसेट नई सीरीज के बेस मॉडल में मिलेगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर सीपीयू है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

ओपो रेनो सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोंस की ही तरह अपकमिंग रेनो 17 भी फोटोग्राफी में माहिर मोबाइल बनकर आएगा। सामने आए लीक्स के अनुसार OPPO Reno 17 200MP कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसका 200 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक के साथ आएगा।
फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200एमपी मेन सेंसर के साथ ही 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO Reno 17 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। ओपो रेनो 17 के सेल्फी कैमरा में यूजर्स को एआई फीचर्स और फिल्टर भी मिलेंगे।
डिस्प्ले की बात करें तो सामने आए लीक के अनुसार OPPO Reno 17 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच की छोटी स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। यह कॉम्पैक्ट डिस्प्ले फ्लैट सर्फेस पर बनाई जा सकती है जिसपर 1.5K रेजोल्यूशन का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं ओपो रेनो 17 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही हाई निट्स ब्राइटनेस और ऑप्टिकल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है।
पावर बैकअप के लिए अपकमिंग ओप्पो मोबाइल रेनो 17 को 7000mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। यह मौजूदा OPPO Reno 16 5G फोन में दी गई 6700mAh बैटरी से बड़ी है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन 23 घंटे, 48 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। ऐसे में उम्मीद कर सकते है। कि ओपो रेनो 17 भी लंबा बैकअप देगा।

OPPO Reno 16 प्राइस डिटेल्स
ओपो रेनो 17 इंडिया लॉन्च में अभी काफी वक्त है। यह मोबाइल अगले साल 2027 में ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। लेकिन अगर आप OPPO Reno 16 खरीदना चाहते हैं तो इसका प्राइस 66,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। वहीं 12GB RAM + 256GB Storage का रेट 72,999 रुपये है। इस फोन की फुल स्पेक्स (यहां) दी गई है और ओपो रेनो 16 का रिव्यू आप (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।










