
मोटोरोला ने अगस्त महीने में इंडिया में मिड बजट स्मार्टफोन Moto G Max 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल बड़ी 7000mAh Battery, 32MP Selfie, 50MP Camera, 6GB RAM और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आया था। अब दिवाली के मौके पर कंपनी इस मोटोरोला 5जी फोन पर तगड़ा डिस्काउंट लेकर आई है। मोटो जी मैक्स पर 6500 रुपये का फ्लैैट डिस्काउंट दिया जा रहा है और कोई भी ग्राहक बिना किसी कार्ड से इसे सस्ते रेट पर खरीद सकता है।
स्मार्टफोन ऑफर
Moto G Max 5G फोन 27,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस कीमत पर 6GB RAM + 128GB Storage लाया गया था। अब फेस्टिवल सेल में कंपनी इस मोबाइल पर पूरे 6,500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। छूट के बाद इसी स्मार्टफोन को 21,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फ्लैट डिस्काउंट है जिसका लाभ हर ग्राहक को मिलेगा और इसके लिए किसी स्पेशल क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। डील डिस्काउंट के साथ मोटो जी मैक्स कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
Moto G Max 5G स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी मैक्स 5जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1050nits हाई ब्राइटनेस और Display Color Boost का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसे Water Touch फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी बिना रूकावट फोन चलाया जा सकता है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।
Moto G Max 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Hello UI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए इसमें LPDDR5X RAM दी गई है। यह मोबाइल RAM Boost टेक्नोलॉजी से लैस है जो 6जीबी फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 18GB RAM की ताकत (6जीबी+12जीबी) देती है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी मैक्स 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony LYT600 मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल सेंसर और थर्ड एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G Max 5G फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो कंपनी के दावेनुसार सिंगल चार्ज में 63 घंटे का बैकअप दे सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। बताते चलें कि यह MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जो ब्रांड के मुताबिक 1.2 मीटर ही हाइट से गिरने के बाद भी टूटेगा नहीं। वहीं डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी मौजूद है।












