200MP कैमरा और 16GB RAM के साथ Xiaomi 17 Ultra 5G फोन 26 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

शाओमी ने सितंबर महीने में अपनी होम मार्केट चीन में ’17 नंबर’ सीरीज पेश की थी। इस सीरीज के तहत Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च हुए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी सीरीज का सबसे पावरफुल मोबाइल Xiaomi 17 Ultra भी लेकर आ रही है। यह स्मार्टफोन भी सबसे पहले चाइना में पेश किया जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार शाओमी 17 अल्ट्रा 26 दिसंबर को लॉन्च होगा।
Xiaomi 17 Ultra लॉन्च डेट की जानकारी हुआवई सेंट्रल वेबसाइट के जरिये सामने आई है। टिपस्टर स्मार्टपिकाचू ने वेइबो पर पोस्ट करते हुए बताया है कि शाओमी 17 अल्ट्रा 26 दिसंबर को चीन में लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार यह शाओमी का फ्लैगशिप फोन अगले सप्ताह से चाइना में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा और बुकिंग शुरू होने के ठीक 10 दिन बाद इसके प्राइस की अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।
लीक के मुताबिक शाओमी 17 अल्ट्रा को चाइना में 15 दिसंबर से प्री-ऑर्डर के लिए लाइव कर दिया जाएगा जो 25 दिसंबर तक चलेगी। दस दिन की बुकिंग विंडो के बाद Xiaomi 17 Ultra 26 दिसंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। लीक की मानें तो यह मोबाइल चाइना में 12जीबी और 16जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिसका शुरुआती प्राइस इंडिया करंसी अनुसार 85 हजार रुपये के करीब रखा जा सकता है।
बताते चलें कि चाइना में Xiaomi 15 Ultra 5G मोबाइल के 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट को 6499 yuan में लॉन्च किया गया था। यह प्राइस 82,699 रुपये के करीब है। इसी तरह स्मार्टफोन के 16GB RAM + 1TB storage वेरिएंट को 7799 yuan में लाया गया था। यह कीमत भारतीय करंसी के मुताबिक 99,199 रुपये करीब है। यानी Xiaomi 17 Ultra के टॉप वेरिएंट का प्राइस 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
यह अपकमिंग शाओमी स्मार्टफोन क्वालकॉम के सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max भी इसी सीपीयू पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। एआई क्षमता के लिए इसमें Hexagon NPU और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X85 5G Modem RF System लगाया गया है।
लीक्स के अनुसार शाओमी 17 अल्ट्रा 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 1-इंच साइज वाला 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50X मेन सेंसर दिया जा सकता है। जिसके साथ 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस लगाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Xiaomi 17 Ultra में पावर बैकअप के लिए 7,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। बताते चलें कि चीन में शाओमी 17 को 7000mAh बैटरी, शाओमी 17 प्रो को 6300mAh बैटरी और शाओमी 17 प्रो मैक्स को 7500mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है।