
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max इस महीने 17 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च होने जा रहे हैं। ये दोनों स्मार्टफोन चीन में पहले ही पेश किए जा चुके हैं और अब चाइना के बाहर भी बिकेंगे। प्रो मॉडल्स को ऑफिशियल करने के बाद अब कंपनी सीरीज के Xiaomi 18T मॉडल पर काम कर रही है जिसकी स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिये सामने आ गई है। 4 जून को Xiaomi 17T इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसकी जगह अब शाओमी 18टी लेगा।
Xiaomi 18T स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी 18टी 5जी फोन से जुड़ी जानकारी सामने आई है कि कंपनी इसे MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। दिलचस्प बात यह है कि डाइमेंसिटी 8600 प्रोसेसर अभी तक अनाउंस ही नहीं हुआ है। मीडियाटेक इसे जनवरी 2027 में पेश कर सकती है। यानी Xiaomi 18T Dimensity 8600 पर काम करने वाला दुनिया का पहला फोन बन सकता है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 17 पर लाया जाएगा।

इस अपकमिंग शाओमी फोन में LPDDR5X RAM का सपोर्ट दिया जा सकता है जो इसे स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग देगी। वहीं फास्ट मेमोरी एक्सेस के लिए इसे UFS 4.1 Storage पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार Xiaomi 18T 5G फोन को 1.5K रेजोल्यूशन वाली LTPS OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 165Hz या फिर 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
Xiaomi 18T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। सामने आए लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Xiaomi 17T प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी 18टी इंडिया में 2027 में लॉन्च होगा। इसकी कीमत 70 हजार से 80 हजार रुपये के करीब रखी जा सकती है। वहीं इस वक्त Xiaomi 17T इंडियन मार्केट में 64,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर बिक रहा है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage दी गई है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 21,36,906 AnTuTu Score पर चुका है। फोन में इसमें Xiaomi 3D IceLoop Cooling System भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी 5जी फोन Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Light Fusion 800 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल Periscope Telephoto लेंस और 12 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह शाओमी 5जी फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Xiaomi 17T 5G फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और 3500nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसे 6500mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W reverse चार्जिंग भी लगी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे एडवांस फीचर दिए गए हैं।









