
Realme ने पिछले साल टैबलेट सेग्मेंट में कदम रखा था। रियलमी ने पिछले साल Realme Pad टैबलेट को लॉन्च किया था। रियलमी ने कुछ महीने पहले ही अपना अफोर्टेबल टैबलेट Realme Pad Mini को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह रियलमी का तीसरा टैबलेट होगा। अपकमिंग Realme Pad X टैबलेट को 26 मई को चीन में लॉन्च करेगा।
Realme ने कंफर्म किया है कि चीन में Realme Pad X टैबलेट को लॉन्च करेगा। रियलमी के पहले दो टैबलेट – Realme Pad और Realme Pad Mini मार्केट में मौजूद है। अब कंपनी मिड रेंज का अपकमिंग Realme Pad X टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पहले लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसे Realme Pad 5G के नाम से पेश किया जा सकता है।
Realme Pad X टैबलेट 26 मई को लॉन्च होगा
Realme Pad X टैबलेट को चीन में 26 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर से कंफर्म होता है कि रियलमी टैबलेट रियलमी पेनसिल (स्टायलस) सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। रियलमी का यह टैबलेट Neo Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। रियलमी के अपकमिंग टैबलेट के पोस्टर से पता चलता है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप में चैकमार्क फ़्लैग स्टायल प्रिंट दिया गया है।
रियलमी के टैबलेट में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट AI कैपेबिलिटीज के साथ आएगा। टैबलेट की मोटाई 7.1mm और सिम सपोर्ट के साथ आएगा। इस टैबलेट के फ्रंट में स्लिम बैजल दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और क्वालकॉम के दमदार 5G प्रोसेसर के साथ Moto G52j स्मार्टफ़ोन लॉन्च
Realme Pad X स्पेसिफिकेशन्स
Realme Pad X टैबलेट में 2.5K रेजलूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस टैबलेट में 11-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। रियलमी का टैबलेट Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 650 GPU दिया जा सकता है। रियलमी के इस टैबलेट में 8360mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न























