
वनप्लस ने बीते दिनों ही टीज़ कर दिया था कि वह अपनी ऐस सीरीज की नई जेनरेशन जल्द मार्केट में उतारने वाली है। वहीं अब कंपनी की ओर से ऐस7 सीरीज की ऑफिशियल घोषणा कर दी गई है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि वह आने वाली 29 अक्टूबर को OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च करेगी। इन दिन ये दोनों स्मार्टफोन चाइना में पेश किए जाएंगे जो दूसरे बाजारों में अलग नाम के साथ पेश किए जा सकते हैं। अपकमिंग वनप्लस फोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
सामने आई डिटेल्स के अनुसार वनप्लस ऐस 7 प्रो को 4.74गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं ऐस 7 5जी फोन में इसी प्रोसेसर का V Series वेरिएंट दिए जाने की बात सामने आई है जो स्नेपड्रैगन 8 एलिट जेन 5 की तुलना में कुछ अफोर्डेबल रहेगा।
ब्रांड की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि ये दोनों अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आएंगे और इन्हें dual-airflow डिजाइन पर बनाया गया है। यह खास डिजाइन हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन हीट होने से रोकेगा और गर्म हवा को तुरंत बाहर निकाल फेंकेगा। वनप्लस ऐस 7 और ऐस 7 प्रो को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया जाएगा जो ColorOS 17 पर काम करेंगे।
OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन बनकर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों मोबाइल्स में 200 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं ऐस 7 प्रो में कंपनी 50 मेगापिक्सल का 3.5x periscope telephoto सेंसर भी शामिल कर सकती है। हालांकि ऐस 7 में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस नहीं मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस ऐस 7 और ऐस 7 प्रो को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस ऐस 7 और वनप्लस ऐस 7 प्रो, दोनों स्मार्टफोंस को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। प्राप्त डिटेल्स के मुताबिक इन दोनों मोबाइल्स में कंपनी OLED पैनल पर इस्तेमाल करेगी जिनमें हाई 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद हरेगा। ये स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होंगे और स्क्रीन पर ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगी।
दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी डिटेल्स अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन लीक्स की मानें तो वनप्लस ऐस7 सीरीज का कोई एक स्मार्टफोन मॉडल 9000mAh बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा जाएगा। हालांकि यह बेस मॉडल होगा या प्रो मॉडल, अभी साफ नहीं हो पाया है। इसी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग या फिर 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।











