30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा 50MP Selfie कैमरा वाला Motorola का Pro 5G फोन

Join Us icon

इंडियन मोबाइल मार्केट में मोटोरोला की सक्रियता बढ़ती जा रही है। बीते दो हफ्तों में कंपनी दो मोबाइल फोन Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus भारत में लॉन्च कर चुकी है और अब तीसरा स्मार्टफोन भी आने को तैयार है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च कर रही है और यह नया 5जी फोन 30 अप्रैल को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

Motorola Edge 60 Pro इंडिया लॉन्च डिटेल

मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन 30 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वह अपनी ‘ऐज 60’ सीरीज के तीसरे मोबाइल फोन को इसी महीने मार्केट में उतार देगी। 30 अप्रैल को Motorola Edge 60 Pro प्राइस अनाउंस होगा और इसी दिन फोन की सेल भी देश में शुरू कर दी जाएगी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग साइट ​फ्लिपकार्ट के साथ ही ऑफलाइन मार्केट के रिटेल स्टोर्स व मोबाइल की दुकान से नया मोटोरोला 5जी फोन खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 60 Pro प्राइस (अनुमानित)

इस महीने भारत में लॉन्च हुए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन और ऐज 60 स्टायलस की प्राइस रेंज के देखने हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि Edge 60 Pro की कीमत इंडिया में 30 हजार रुपये तक जा सकती है। इस फोन के बेस वेरिएंट को इंडिया में 28,999 रुपये या फिर 29,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं टॉप वेरिएंट का रेट 32,000 रुपये तक जा सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए अभी 30 अप्रैल का इंतजार करना होगा।

Motorola Edge 60 Pro स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.7″ 1.5K pOLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350 Extreme
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 90W TurboPower

स्क्रीन : मोटोरोला ऐज 60 प्रो 6.7-इंच की 1.5के क्वॉड-कर्व्ड डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पीओएलइडी स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 7आई की लेयर मिलती है।

परफॉर्मेंस : Motorola Edge 60 Pro ने ग्लोबल मार्केट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर एंट्री ली है जो 3.35गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि इंडिया में भी इसी चिपसेट के साथ आएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल LYT700C OIS सेंसर, 50 मेगापिक्सल Ultra wide सेंसर और 10 मेगापिक्सल telephoto सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Edge 60 Pro 5G फोन 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Edge 60 Fusion

Motorola Edge 60 Fusion

मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन के 8GB RAM वेरिएंट का रेट 22,999 रुपये और 12GB RAM का प्राइस 24,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Dimensity 7400 पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी और 68वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी दिया गया है। वहीं फोन में 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 1.5के कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन मिलती है।

Motorola Edge 60 Stylus

मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस की कीमत 22,999 रुपये है। यह फोन 8GB RAM और 256GB Storage के साथ Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें भी 68वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी दिया गया है। वहीं फोन में 6.7-इंच की सुपरएचडी+ 2.5डी कर्व्ड पीओएलइडी स्क्रीन मिलती है। फोन के साथ आने वाला स्मार्ट पेन इसकी खूबी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here