3D curved स्क्रीन वाला सस्ता स्मार्टफोन जिसमें मिलेगी 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी, देखें डिटेल्स

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया डिवाइस पेश किया है। कंपनी की ओर से itel Super 26 Ultra लॉन्च कर दिया गया है जिसे सबसे पहले नाइजीरिया में लाया गया है। इस सुपर 26 अल्ट्रा को itel S26 Ultra भी कहा जा रहा है। यह बड़ी बैटरी वाला लो बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 13 हजार रुपये के करीब है। यूं तो यह एक 4G Smartphone है लेकिन यूजर्स को इसमें शानदार फीचर्स प्राप्त होंगे।
आइटेल सुपर 26 अल्ट्रा 4जी स्मार्टफोन को कंपनी ने 6.78-इंच की बड़ी स्क्रीन पर पेश किया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली 1.5K डिस्प्ले है जो 3D-curved AMOLED पैनल पर बनी है। यह स्क्रीन किसी प्रीमियम फोन का अहसास दे सकती है। वहीं कंपनी ने इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया है जिसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर मौजूद है।
बजट के हिसाब से देखा जाए तो 15 हजार से कम कीमत पर इतनी हाई रिफ्रेश रेट और 3डी कर्व्ड डिजाइन बहुत ही कम स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है। भारतीय बाजार में Redmi 15, POCO M7 Plus और Tecno Pova 7 इस रेंज में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। लेकिन इन तीनों में ही LCD स्क्रीन मिलती है। बताते चलें कि टेक्नो फोन 900nits और रेडमी व पोको मोबाइल 850nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करते हैं।
स्क्रीन के अलावा itel Super 26 Ultra की बैटरी इसे खास बनात है। यह सस्ता स्मार्टफोन पावर बैकअप के लिए 6,000mAh battery सपोर्ट करता है। कंपनी ने अभी चार्जिंग तकनीक का खुलासा नहीं किया है लेकिन हमारा अनुमान है कि कम से कम 18W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। गौरतलब है कि बड़ी बैटरी के बावजूद इस फोन की थिकनेस 6.8mm है।
यह आइटेल स्मार्टफोन Unisoc T7300 प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखत है। आइटेक का कहना है कि Super 26 Ultra 6 साल तक स्टेबल परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं फोन को हीट से बचाने के लिए इसमें 10-लेयर IceCool टेक सिस्टम लगाया गया है।
आइटेक सुपर 26 अल्ट्रा स्मार्टफोन IP65 सर्टिफाइड है। इसे बहुत ज्यादा असरदार तो नहीं कहा जाएगा लेकिन हल्की फुल्की पानी की छीटों से मोबाइल सुरक्षित रह सकता है। वहीं साथ ही स्क्रीन गीले होने पर भी टच सही से काम कर सके इसके लिए AI Rainproof Touch फीचर दिया गया है।
अंत में कीमत की बात करें तो नाइजीरिया में आईफोन सुपर ए26 अल्ट्रा को 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है जिसे 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: ₦227,700 और ₦257,300 है जो इंडियन करंसी अनुसार 13,129 रुपये और 14,829 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इसे Silver, Blue, Gold और Grey कलर में खरीदा जा सकेगा।
भारत में 15 हजार से कम के लेटेस्ट स्मार्टफोंस की बात करें तो Lava Play Ultra और Redmi 15 अगस्त महीने में 14,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं। लावा मोबाइल में 120Hz AMOLED स्क्रीन, 6जीबी रैम और Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है वहीं रेडमी फोन 8GB RAM के साथ Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर सपोर्ट करता है। रेडमी 15 5जी फोन में ग्राहकों को तगड़ी 7,000mAh Battery भी मिल जाएगी।