43 इंच वाला Smart Android TV सिर्फ 14,499 रुपये में! जानें कहां से खरीदें सस्ता स्मार्ट टीवी

Smart TV का चलन बढ़ता जा रहा है। नया टेलीविज़न खरीदने वाले लोग अब स्मार्टटीवी ही पसंद करते हैं। ऐसे ग्राहकों की जरूरत समझते हुए टेक कंपनियां भी कम से कम रेट पर स्मार्ट टीवी ला रही है। वहीं साथ ही कम कीमत वाले स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। फेमस टीवी ब्रांड Kodak भी अपने 43-इंच स्क्रीन वाले एंड्रॉयड टीवी को सिर्फ 14,499 रुपये में पाने का मौका दे रही है।
हम जिस टीवी की बात कर रहे हैं वह Kodak 9XPRO Series का है। यह 43-इंच Full HD LED Smart Android TV है जो भारी छूट के साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। वैसे तो इस टीवी का सेलिंग प्राइस 15,999 रुपये है लेकिन बैंक ऑफर से तहत इसपर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा रहा है। इस छूट के बाद 43 इंच वाला एंड्रॉयड टीवी सिर्फ 14,499 रुपयें खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी शॉपिंग साइट अमेजन पर भी यह टीवी 1500 रुपये तक के बैंक कार्ड डिस्काउंट के साथ सेल के लिए मुहैया कराया गया है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर अगर HDFC या BOB क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन की जाती है तो ग्राहकों को 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। इस तरह से टीवी प्राइस घटकर 14,499 रुपये (₹15999-₹1500) पड़ेगा। वहीं ईएमआई नहीं बनवाने वाले लोग अगर YesBank और HDFC Credit Card से फुल पेमेंट करते हैं तो उन्हें 1,250 का डिस्काउंट मिलेगा। यानी यह Smart TV 14,749 रुपये (₹15999-₹1200) में खरीदा जा सकेगा।
शॉपिंग साइट अमेजन की बात करें तो यहां IDFC First, HSBC, Axis Bank और Scapia Federal Bank Credit Card से ईएमआई बनवाने पर 1500 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त होगा और 43-इंच वाले स्मार्ट टीवी को 14,499 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। अगर आप डील डिटेल देखना चाहते हैं या सस्ता Android TV खरीदना चाहते हैं तो आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Amazon / Flipkart
कोडेक के इस सस्ते स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 1920 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 43-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह LED TV स्क्रीन है जिसपर 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 500nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। ये वाला स्मार्ट टीवी बेजल लेस डिजाइन पर बना है जो विविड क्वालिटी के साथ शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
यह स्मार्ट टीवी Android 11 OS पर काम करता है जिसमें Realtek CPU लगाया गया है। इस टीवी में 1GB RAM के साथ 8GB इंटरनल स्टोरेज लगाई गई है। टीवी में कंपनी ने इन-बिल्ट डुअल बैंड वाई-फाई लगाए हैं जिनके चलते स्लीमलेस कनेक्टिविटी प्राप्त होगी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग में भी रूकावट नहीं आएगी। ग्राहकों को इसमें गूगल असिस्टेंट भी मिलेगी।
कनेक्टिविटी और पोर्ट्स की बात करें तो इसमें तीन HDMI, दो USB 2.0 और दो USB 3.0 पोर्ट्स दिए गए हैं। इस टीवी में Chromecast और AirPlay जैसे एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं जिनके चलते अपने फोन में मौजूद कंटेंट को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकता है।
म्यूजिक का मजा लेने के लिए इस सस्ते एंड्रॉयड टीवी में Dolby Digital Plus वाले 30 वॉट के स्पीकर्स लगाए गए हैं जो DTS TruSurround साउंड के साथ मूवी और सॉन्ग दोनों में भरपूर मजा देंगे। ओटीटी ऐप्स की बात करें तो ग्राहकों को इसमें Netflix, Prime Video, JioHotstar, Eros Now, Hungama, SonyLiv, Zee5 और YouTube का सपोर्ट मिलेगा।