
VIVO ने नवंबर 2021 में अपनी होम मार्केट यानी चीन में कंपनी की ‘वी’ सीरीज़ के तहत Vivo V23e 5G Phone लॉन्च किया था। बाजार में आते ही इस वीवो मोबाइल ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी, क्योंकि इस विवो फोन को 44MP Selfie Camera और 50MP Rear Camera के साथ लॉन्च किया गया था। पावरफुल कैमरा और दमदार स्पेसिफिकेशन्स लैस वीवो वी23ई 5जी फोन आज इंडिया में भी लॉन्च हो गया है।
Vivo V23e 5G का कैमरा
सबसे पहले वीवो वी23ई 5जी के कैमरा सेग्मेंट की ही बात करें तो यह मोबाइल कुल 4 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जिसमें एक फ्रंट और तीन रियर लेंस हैं। इस स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर की क्षमता वाला 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
इसके साथ ही Vivo V23e 5G के रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। Vivo V23e 5G Phone स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो, अल्ट्रा स्टेबलाइज़ेशन, एआई एक्स्ट्रिम नाइट, डबल-व्यू वीडियो 3.0 और अल्ट्रा-वाइड नाइट मोड जैसे फीचर्स से लैस है, जो फोटोग्राफी को और शानदार बनाते हैं।
Vivo V23e 5G की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी23ई 5जी फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे हल्का चिन पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है।
Vivo V23e 5G फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। वीवो ने अपने इस नए मोबाइल फोन को एस्टेंडेड रैम 2.0 तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। इस तकनीक की मदद से Vivo V23e 5G स्मार्टफोन में 4जीबी रैम को अतिरिक्त जोड़ा जा सकता है जिससे यह फोन 12 जीबी रैम पर परफॉर्म कर पाएगा।
वीवो वी23ई 5जी फोन डुअल सिम के साथ लॉन्च हुआ है जो डुअल मोड 5जी के साथ ही 4जी पर भी काम करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। Vivo V23e 5G की थिकनेस महज़ 7.32एमएम है तथा इस फोन का वजन 172 ग्राम है।
Vivo V23e 5G का प्राइस
वीवो वी23ई 5जी भारतीय बाजार में एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 25,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। Vivo V23e 5G Phone को Midnight Blue और Sunshine Gold कलर में खरीदा जा सकेगा।
























