44MP Selfie Camera के साथ लॉन्च हुआ Vivo V23e 5G Phone, फोटोग्राफी में नहीं इसका कोई तोड़!

Join Us icon

VIVO ने कुछ दिनों पहले ही अनाउंस कर दिया था कि कंपनी 23 नवंबर को अपना नया 5G Phone पेश करेगी जो ‘वी’ सीरीज़ में एंट्री लेगा। वहीं आज कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन पर से पर्दा उठा दिया है। यह नया वीवो फोन Vivo V23e 5G नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च हो गया है जो MediaTek Dimensity 810 चिपसेट, 8GB RAM, 44MP Selfie Camera और 50MP Rear Camera सपोर्ट करता है। वीवो वी23ई फिलहाल थाईलैंड में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में एंट्री लेगा।

Vivo V23e 5G Phone का कैमरा

फोटोग्राफी सेग्मेंट वीवो वी23ई 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी है। सबसे पहले सेल्फी कैमरा की ही बात करें तो वीवो ने अपने इस फोन को 44 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया है जो एफ/2.0 अपर्चर की क्षमता के साथ काम करता है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है।

44mp selfie camera phone Vivo V23e 5G launched know specs and Price

एलईडी फ्लैश के साथ ही रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। Vivo V23e 5G Phone अल्ट्रा स्टेबलाइज़ेशन, डबल-व्यू वीडियो 3.0 और अल्ट्रा-वाइड नाइट मोड जैसे फीचर्स से लैस है, जो फोटोग्राफी को और शानदार बनाते हैं। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 44W fast charging के साथ लॉन्च हुआ, 12GB RAM की ताकत वाला Vivo Y76

Vivo V23e 5G Phone की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी23ई 5जी फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारे तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे चिन पार्ट दिया गया है। यह मोबाइल फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। वीवो वी23ई 5जी का डायमेंशन 160.87 × 74.28 × 7.36एमएम और वजन 172 ग्राम है। वीवो ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है।

44mp selfie camera phone Vivo V23e 5G launched know specs and Price

Vivo V23e 5G को एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। थाईलैंड में यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डुअल सिम फोन पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Vivo V23e 5G Phone का प्राइस

नया वीवो फोन वी23ई 5जी थाईलैंड में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस वेरिएंट की कीमत THB 12,999 है जो भारतीय करंसी अनुसार 28,999 रुपये के करीब है। थाईलैंड मार्केट में Vivo V23e 5G Phone को Sunshine Coast और Moonlight Shadow में 11 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here