
ओपो ने आज अपनी ‘ए’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन OPPO A17 लॉन्च किया है। ओपो ए17 बेहद ही स्टाईलिश लुक के साथ लॉन्च हुआ है जिसमें 50MP Camera, 4GB RAM MediaTek Helio G35 और 5,000mAh Battery जैसी शानदार स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। इस मोबाइल न्यूज में आगे OPPO A17 Price व Specifications की डिटेल्स दी गई हैं।
OPPO A17 Price
OPPO A17 को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है जहां यह 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन का प्राइस RM599 है जो भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है। इंटरनेशनल मार्केट में OPPO A17 को Lake Blue और Midnight Black कलर में खरीदा जा सकता है।
OPPO A17 Specifications
ओपो ए17 स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली यह फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन की मोटाई जहां सिर्फ 8.29एमएम है वहीं OPPO A17 का वज़न 189 ग्राम है। यह भी पढ़ें: 7,000mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ नया Tecno Mobile, फोन में है 6GB RAM और 16MP Camera
OPPO A17 एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो कलर ओएस 12.1.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए जहां इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोबाइल फोन आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। 4जीबी एक्सटेंडेड रैम तकनीक के चलते इस ओपो मोबाइल को 8 जीबी रैम तक की ताकत प्राप्त होती हैै।
फोटोग्राफी के लिए ओपो ए17 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: वीवो ने लॉन्च किया 10 हजार रुपये से भी सस्ता स्मार्टफोन, Realme-Redmi को होगी परेशानी
OPPO A17 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। आईपीएक्स4 रेटिंग इस ओपो स्मार्टफोन को पानी गिरने पर सुरक्षित रखती है।














