50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ नया इनफिनिक्स मोबाइल, 6GB RAM वाले इस फोन का 12 हजार के करीब है प्राइस

Join Us icon

इनफिनिक्स ने टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल फोन Infinix Note 12i 2022 लॉन्च किया है। स्टाईलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस मोबाइल फोन में 50MP camera, 6GB RAM, MediaTek Helio G85 processor और 33W 5,000mAh battery दी गई है। बजट सेग्मेंट में लॉन्च हुए इनफिनिक्स नोट 12आई 2022 का प्राइस 12,000 हजार से शुरू हो जाता है जिसकी फुल डिटेल्स आगे दी गई है।

Infinix Note 12i 2022 Specifications

इनफिनिक्स मोबाइल फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। फोन की स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन वाली है जिसके तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर हल्का चिन पार्ट दिया गया है।

50MP camera phone Infinix Note 12i 2022 launched know price specifications sale deal offer

Infinix Note 12i 2022 एंड्रॉयड 12 आधारित एक्सओएस 10.6 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस इनफिनिक्स मोबाइल में माली जी52 जीपीयू मौजूद है। इनफिनिक्स नोट 12आई 2022 स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में 4जीबी रैम व 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 11R लॉन्च! देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स ​सहित इस शाओमी फोन की फुल डिटेल

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 12i 2022 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर मौजूद कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और एक एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

50MP camera phone Infinix Note 12i 2022 launched know price specifications sale deal offer

डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन का डायमेंशन 164.47 × 76.6 × 7.8एमएम और वजन 188ग्राम है।

Infinix Note 12i 2022 price

इनफिनिक्स नोट 12आई 2022 स्मार्टफोन की कीमत की बात आती है तो कंपनी ने फिलहाल इसका शुरूआती प्राइस ही अनाउंस किया है। इंडोनेशिया में यह स्मार्टफोन IDR 2,299,000 में लॉन्च हुआ है जो भारतीय करंसी अनुसार 12,200 रुपये के करीब है। मोबाइल को Metaverse Blue, Force Black और Alpine White कलर में पेश किया गया है तथा यह फोन भारतीय बाजार में कब तक एंट्री लेगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here