
OnePlus Nord 2T आज भारत में पहली बार सेल पर आएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन भारत में पिछले हफ़्ते लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord 2 के सक्सेसर को कंपनी ने अप्रेल करते हुए MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और 80W SuperVOOC चार्जिंग के साथ पेश किया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा शूटर दिया गया है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन के कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा बदलाव किया है जो एक फ्रेश लुक ऑफर करता है। लेटेस्ट OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के कुछ हाइलाइटेड फीचर्स की बात करें तो फोन में 90Hz AMOLED डिस्प्ले, 32MP सेल्फी कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की इंडिया प्राइसिंग, लॉन्च ऑफर, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
OnePlus Nord 2T पहली सेल और ऑफर्स
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन की सेल आज, 5 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon और OnePlus स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बातकरें तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर वनप्लस बायर्स को 1500 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही डेबिट कार्ड से EMI बनवाने पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
OnePlus का कहना है कि OnePlus Store App से इस फोन को खरीदने वाले पहले 1000 बॉयर्स को कंपनी के ओर से OnePlus Nord हैंडी फनी पैक गिफ़्ट में दिया जाएगा।
OnePlus Nord 2T की कीमत
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। वनप्लस के इस फोन का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 33,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।
OnePlus Nord 2T स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43-इंच का fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ (2400 × 1080 पिक्सल), पिक्सल डेनसिटी 409ppi, रिफ्रेश रेट 90Hz और HDR10+ सर्टिफिकेशन्स के साथ आता है। इसके साथ ही डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फ़ोन की डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आती है।
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर और Mali G77 GPU दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 12GB की LPDDR4X RAM और 256GB की UFS3.1 स्टोरेज दिया गया है। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करता है।
OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है जो कि OIS सपोर्ट के साथ आता है। इस कैमरा का अपर्चर f/1.8 है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, 2MP मोनो लेंस और LED फ्लैश दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12S सीरीज लॉन्च, मिलेगा Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्ज, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord सीरीज के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फोन में Type-C (USB 2.0) पोर्ट दिया है। वनप्लस के इस फोन में स्टीरियो स्पीकर मिलता है। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन को दो कलर – जैड फॉग और ग्रे शैडो में पेश किया गया है।























