
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने होम मार्केट चीन में Xiaomi 12S, 12S Pro, और 12S Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। ये तीनों स्मार्टफोन कंपनी के मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 सीरीज के लेटेस्ट मैंबर हैं। शाओमी 12 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल के अंत में लॉन्च किया था। शाओमी के ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किए हैं। क्वालकॉम के ये ऑरिजनल Gen1 प्रोसेसर को TSMC के 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। Xiaomi 12S सीरीज के स्मार्टफोन में कैमरा के लिए कंपनी ने Leica के साथ पार्टनरशिप की है। Xiaomi 12S सीरीज के सभी स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन में कंपनी ने Sony IMX989 सेंसर यूज किया है जो कि एक इंच का सेंसर हैं।
Xiaomi 12S सीरीज के तीनों स्मार्टफोन 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 120W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, Android 12 OS, 5000mAh तक की बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ-साथ 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किए गए हैं। यहां हम आपको तीनों स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Xiaomi 12S, 12S Pro, और 12S Ultra कीमत
Xiaomi 12S स्मार्टफोन को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन का 8GB + 128GB वेरिएंट को 3999 RMB (क़रीब 47,100 रुपये) क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB + 256GB वेरिएंट को RMB 4,299 (क़रीब 50,700 रुपये) में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB + 256GB वेरिएंट को RMB 4,699 (क़रीब 55,600 रुपये) और 12GB + 512GB मॉडल को RMS 5,199 (क़रीब 61300 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।
Xiaomi 12S Pro स्मार्टफोन को 8GB + 128GB मॉडल को RMB 4699 (क़रीब 55,400 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB + 256GB मॉडल को RMB 4,999 (क़रीब 58,900 रुपये) और 12GB + 256GB मॉडल को RMB 5,399 (क़रीब 63,600 रुपये) और 12GB + 512GB मॉडल को RMB 5,899 (क़रीब 69,500 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।
Xiaomi 12S स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 12S स्मार्टफोन में 6.28-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz, पंच होल कटआउट, HDR10+, Dolby Vision, Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेट और Adreno GPU दिया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Android 12-पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन पर रन करता है।
Xiaomi 12S स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 4,500mAh बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है।
Xiaomi 12S स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो कि 7P लेंस है और इसका अपर्चर f/1.9 है। यह प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेश फीचर के साथ आता है। शाोमी के इस पोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP मैक्रो/टेलीमैक्रो कैमरा दिया गया है। शाओमी के फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 12S Pro स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन के वनीला मॉडल की बात करें तो 6.73-इंच का 2K LTPO 2.0 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही डिस्प्ले में HDR10+, Dolby Vision, Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन में भी Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर और Adreno GPU, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। शाओमी का यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन पर रन करता है।
Xiaomi 12S स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 4,600mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। शाओमी के इस फोन में Dolby Atmos, Dolby Vision, Hi-Res audio, और Harman Kardon स्पीकर दिए गए हैं।
Xiaomi 12S स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX707 सेंसर है, जो 7P लेंस है। इसका अपर्चर f/1.9 और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्टदिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 50MP का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं बात करें सेल्फी की तो फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Xiaomi 12S Ultra स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। शाओमी के इस फोन में 6.73-इंच का AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2K, रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही डिस्प्ले पंच होल कटआउट, Dolby Vision, HDR10+, Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन और कर्व एज के साथ आती है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर और Adreno GPU, 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। शाओमी के इस फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 कस्टम स्किन पर रन करता है।
Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Bluetooth, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही शाओमी का यह फोन Dolby Atmos, Dolby Vision, Hi-Res ऑडियो और Harman Kardon स्पीकर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno8 और Reno8 Pro के भारत में ये होंगे दाम, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 1 इंच Sony IMX989 सेंसर है, जो कि 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP मैक्रो सेंसर है। शाओमी के इस फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

























