60W चार्जिंग और 50MP Camera के साथ रियलमी का तगड़ा 5जी फोन Realme 9 Pro Plus इंडिया में हुआ लॉन्च

Join Us icon

realme ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी ने इंडिया में Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। ये नए मोबाइल फोन 5जी सपोर्ट के साथ मार्केट में आए हैं जिनके जरिये रियलमी कंपनी Xiaomi और Samsung जैसे अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। सीरीज़ के बड़े मॉडल रियलमी 9 प्रो प्लस में क्या खास है, इसकी फुल डिटेल और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।

Realme 9 Pro Plus की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी 9 प्रो प्लस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:09 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस रियलमी मोबाइल का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.80 प्रतिशत का है तथा डायमेंशन 160.2×73.3×7.99एमएम और वज़न 182ग्राम है।

50MP Camera Phone Realme 9 Pro Plus launched in India Price Specs Sale

Realme 9 Pro Plus को एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 920 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी68 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह रियलमी फोन LPDDR4X RAM और UFS2.2 Storage तकनीक के साथ काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 9 प्रो+ स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX766 सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है।

50MP Camera Phone Realme 9 Pro Plus launched in India Price Specs Sale

Realme 9 Pro Plus एक डुअल सिम फोन है जो 5जी और 4जी दोनों पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी 9 प्रो+ में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 60W SuperDart चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Realme 9 Pro Plus का प्राइस

रियलमी 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसी तरह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ दूसरा वेरिएंट 26,999 रुपये तथा सबसे बड़ा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को 21 फरवरी से Midnight Black,Aurora Green और Sunrise Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here