
Vivo ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नए Vivo Y21 स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 5000mAh battery, Helio P35 chipset, 4GB + 1GB RAM और 13MP camera के साथ 13,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब कंपनी ने इस फोन का एक और वर्ज़न Vivo Y21s नाम के साथ टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन ने 50 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ इंडोनेशियन बाजार में एंट्री ली है।
Vivo Y21s स्पेसिफिकेशन्स
वीवो ने अपने इस नए फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस वीवो फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत का है। Vivo Y21s का डायमेंशन 164.26 x 76.08 x 8एमएम और वज़न 182 ग्राम है।
Vivo Y21s को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो फनटच ओएस 11.1 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी80 चिपसेट दिया गया है। यह नया वीवो फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 1जीबी एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट करता है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM के साथ लॉन्च होगा Vivo S10e, मिनटों में फोन को चार्ज करेगी 44W चार्जिंग तकनीक
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो वीवो वाई21एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y21s फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo Y21s एक डुअल सिम फोन है जो डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्सोरिटी के लिए जहां इस नए वीवो मोबाइल में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
Vivo Y21s की कीमत
वीवो ने अपने इस नए मोबाइल फोन को फिलहाल इंडोनेशिया में लॉन्च किया है जहां इसने 4 जीबी रैम + 128 जीबी की स्टोरेज के साथ IDR 2,799,000 में एंट्री ली है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 14,000 रुपसे के करीब है। इंडोनिशियन मार्केट में वीवो वाई21एस को Pearl White और Midnight Blue कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo Y21s के इंडिया लॉन्च की जानकारी अभी पर्दे में ही है।























