12GB RAM, 50MP Selfie कैमरा और कर्व्ड pOLED स्क्रीन के साथ आ सकता है Motorola Edge 60! स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Join Us icon

Motrola Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus को इंडिया में लॉन्च करने के बाद अब कंपनी इसी सीरीज के तीसरा मॉडल Edge 60 लाने की तैयारी में है। 24 अप्रैल को razr 60 flip phone के साथ यह 5जी फोन भी ग्लोबल मंच पर पेश किया जाएगा। वहीं आज कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही मोटोरोला ऐज़ 60 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक के जरिये सामने आ गए हैं।

Motorola Edge 60 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.7″ curved pOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 12GB Virtual RAM
  • 50MP OIS Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 5,200mAh Battery
  • 68W Fast Charging

प्रोसेसर

मोटोरोला ऐज़ 60 की डिटेल्स फेमस ​टिप्स्टर evleaks ने शेयर की है। बताया गया है कि यह मोबाइल मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

Motorola Edge 60 5G फोन को 12जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया जा सकता है। इस फोन में 12जीबी वचुर्अल रैम तकनीक भी मिल सकती है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत दे सकती है। लीक के अनुसार फोन का टॉप वेरिएंट 512जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

डिस्प्ले

लीक के मुताबिक यह अपकमिंग मोटोरोला मोबाइल फोन 6.7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। Motorola Edge 60 में 1.5K रेजोल्यूशन वाली पंच होल डिस्प्ले मिलेगी जिसे कर्व्ड पीओएलईडी पैनल पर बनाया जा सकता है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 60 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलेगा। यह Sony LYTIA 700C सेंसर होगा जो OIS तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही रियर कैमर सेटअप में एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक 3x telephoto सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं यह मोटोरोला 5जी फोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 5जी फोन को तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।

वॉटरप्रूफिंग

लीक में सामने आया है कि मोटोरोला ऐज़ 60 5जी फोन को मिलिट्री ग्रेड MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ लाया जाएगा। यह फोन को मजबू​ती प्रदान करेगा और गिरने पर इसे सुरक्षित रखने में मदद करेगा। वहीं मोबाइल को वॉटरप्रूफ बनाने के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here