
Motorola Edge 60 Fusion के बाद अब कंपनी इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Stylus लेकर आ रही है। यह मोबाइल फोन 15 अप्रैल को भारत में अनाउंस किया जाएगा। मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस का प्रोडक्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है जहां फोन की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया गया है। इस नए 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Motorola Edge 60 Stylus लॉन्च डेट
मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी वेबसाइट के जरिये इस फोन को ऑफिशियली पेश कर दिया गया है और अब बस कीमत सामने आने का इंतजार है। फोन प्राइस और सेल डिटेल्स की जानकारी 15 अप्रैल को दी जाएगी। स्मार्ट एस पेन वाला यह 5जी फोन भारतीय बाजार में PANTONE Surf the Web और PANTONE Gibraltar Sea कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 60 Stylus स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ pOLED 2.5D Display
- 8GB RAM + 256GB Storage
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 5,000mAh Battery
- 68W TurboPower
प्रोसेसर
Motorola Edge 60 Stylus एंड्रॉयड 15 बना है जिसे 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस 5जी फोन में Adreno 710 GPU दिया गया है।
डिस्प्ले
मोटोरोला ऐज 60 स्टायल में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की सुपरएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली 1.5के डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड पीओएलइडी पैनल पर बनी है। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस के साथ ही एक्वा टच फीचर भी दिया गया है। वहीं मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 टेक्नोलॉजी मिलती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT 700C मेन सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर और 120° FOV वाला 13 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस और 3-इन-1 लाइट सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी मोटोरोला मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी
Motorola Edge 60 Stylus को पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह फोन 35 घंटे का बैकअप दे सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटोरोला फोन में 68वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।
अन्य फीचर्स
मोटोरोला ऐज 60 स्टायलस का सबसे खास फीचर इसके साथ मिलने वाला Stylus Pen है। यह मोबाइल MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है जिसके साथ IP68 रेटिंग भी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6 के साथ NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। वीडियोज़ का मजा लेने के लिए stereo speakers और Dolby Atmos भी मौजूद है। इस फोन में moto ai भी मिलेगा।










