6000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Edge 60 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, इस दिन आएगा भारत

Join Us icon

मोटोरोला फैंस के लिए अप्रैल का महीना शानदार साबित हो रहा है। कंपनी भारत में अपनी ‘ऐज’ सीरीज के दो नए मोबाइल फोन Motorola Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus उतार कर चुकी है और तीसरा मॉडल Edge 60 Pro 30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। भारतीय बाजार में आने से पहले यह ऐज 60 प्रो ग्लोबल मार्केट में अनविल हो गया है। 12GB RAM और Dimensity 8350 Extreme प्रोसेसर की ताकत वाले इस 5जी फोन ने 50MP Selfie Camera और 6,000mAh Battery की पावर के साथ एंट्री ली है।

Motorola Edge 60 Pro का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Edge 60 Pro 5G ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश लाइट से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन कैमरा दिया गया है जो Sony LYT700C लेंस है। इसके साथ ही कैमरा सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra wide + Macro सेंसर और 10 मेगापिक्सल telephoto सेंसर मिलता है।

मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन का कैमरा 10MP से लेकर 50x Super Zoom तक की क्षमता रखता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

Motorola Edge 60 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ 1.5K pOLED Display
  • MediaTek Dimensity 8350 Extreme
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 50MP Selfie Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 90W TurboPower

स्क्रीन

मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन वाली पंच-होल स्क्रीन है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट मिलता है। यह मोटोरोलो 5जी फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नालॉजी से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस

Motorola Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 एक्सट्रीम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 3.35गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G615 MC6 GPU दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज 60 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 90वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को सिर्फ 6 मिनट चार्ज पर लगाने से ही यह पूरे दिन का बैकअप देने लायक चार्ज हो सकता है। वहीं मोबाइल में 15W wireless चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

खास फीचर्स

मोटोरोला ऐज 60 प्रो MIL-STD-810H मिलिट्री सर्टिफाइड है जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। वहीं मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP68+IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC के साथ ही Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 6E का सपोर्ट ​भी दिया गया है। इस फोन में Moto AI फीचर्स मौजूद है जो मोबाइल यूज को आसान और फायदेमंद बनाने में मदद करेंगे।

Motorola Edge 60 Pro का प्राइस (ग्लोबल)

ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला ऐज 60 प्रो को 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है। इस फोन के सबसे बड़े 12जीबी रैम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत €699 यूरो बताई है जो इंडियन करंसी अनुसार 67 हजार रुपये के करीब है। भारत में यह फोन 30 अप्रैल को लॉन्च होगा लेकिन यहां फोन का रेट 30 हजार रुपये तक रहने की उम्मीद है। बताते चलें कि ग्लोबल मार्केट में इस मोटोरोला 5जी फोन को Sparkling Grape, Shadow Green और Dazzling Blue कलर में बेचा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here