
ओपो ने अगस्त महीने में इंडिया में अपना मिडबजट स्मार्टफोन OPPO A3 5G लॉन्च किया था जो 5,100mAh Battery, 50MP Camera और 6GB RAM की ताकत से लैस होकर आया था। अब दिवाली के मौके पर यह 5जी ओप्पो मोबाइल 1500 रुपये डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर के साथ ही इस स्मार्टफोन को No Cost EMI के तहत भी परचेज किया जा सकता है।
OPPO A3 5G प्राइस
- लॉन्च प्राइस : ₹15,999
- बैंक डिस्काउंट : ₹1,500
- सेलिंग प्राइस : ₹14,499
ओपो ए3 5जी फोन 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है जिसमें 128GB Storage मिलती है। इस मोबाइल को 15,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। अब कंपनी की ओर से इस फोन की खरीद पर अधिकतम 10% यानी 1500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है जो HDFC, SBI, Au Small, BOB, DBS, Federal और Kotak बैंक के कार्ड्स पर मिलेगा। इस मोबाइल स्कीम का फायदा कंपनी वेबसाइट के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी उठाया जा सकता है।

OPPO A3 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ एचडी+ 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले
- मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट
- 6जीबी रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी
- 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी
- 50 मेगापिक्सल बैक कैमरा
- 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 45वॉट फास्ट चार्जिंग
- 5,100एमएएच बैटरी
स्क्रीन : OPPO A3 5G फोन में 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट तथा 1000निट्स ब्राइटनेस प्राप्त होती है।
प्रोसेसर : प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
ओएस : ओपो ए3 5जी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी इस फोन पर 36-Month Fluency Protection का दावा कर रही है जिसके मुताबिक यह 3 साल तक ‘नए फोन’ की तरह काम करेगा।
रैम : यह 5जी ओपो मोबाइल 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे RAM Expansion टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसके चलते 6जीबी फिजिकल रैम में 6जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM (6+6) की ताकत दी जा सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए OPPO A3 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5MP Front Camera सपोर्ट करता है।
बैटरी : OPPO A3 5G फोन को तगड़ी 5,100mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है।












