
इंडिया में आज एक नया पावरफुल फ्लैगशिप फोन लॉन्च हुआ है जिसे आईकू ने पेश किया है। यह नया मोबाइल iQOO 9 Pro नाम के साथ भारतीय बाजार में आया है जो 120W FlashCharge तकनीक, Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 12GB RAM और 50MP Camera की ताकत से लैस है। जो मोबाइल यूजर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन इंडिया में कब लॉन्च होगा, उनके लिए iQOO 9 Pro एक नया और दमदार ऑप्शन बनकर आया है। वनप्लस ने हालांकि अभी 10 प्रो के इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि अगले महीने मार्च में ही यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो जाएगा। ऐसे में फ्लैगशिप फोंस को पंसद करने वाले यूजर्स के पास बड़ा सवाल खड़ा होता है कि वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन का इंतजार किया जाना चाहिए या फिर आईकू 9 प्रो को खरीद लेना चाहिए। आगे हमनें इस दोनों ही स्मार्टफोंस की फोटोज़ के साथ इनकी स्पेसिफिकेशन्स का कंपेरिज़न किया है जिनके जरिये आप जान पाएंगे कि कौन-से फोन में कितनी पावर है और क्या है उनकी खूबियां।
डिसप्ले
iQOO 9 Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.78 इंच की क्यूएचडी+ 2के ई5 एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो पंच-होल डिजाईन पर बनी है। इस फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 300हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। आईकू का यह फोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले टच सेंसर तकनीक से लैस है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।
OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.7 इंच की 2के फ्ल्यूड एमोलेड एलटीपीओ 2.0 डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच-होल डिजाईन पर बनी यह डिसप्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। यह वनप्लस फोन भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया है जो एचडीआर10+ और एमईएमसी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन की स्क्रीन भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।
प्रोसेसर
iQOO 9 Pro और OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन प्रोसेसिंग के मामले में काफी हद तक एक जैसे ही हैं। ये दोनों मोबाइल फोन सबसे नए एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुए हैं। वनप्लस 10 प्रो जहां कलरओएस 12.1 पर काम करता है वहीं आइकू 9 प्रो फनटच 12 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में क्वॉलकॉम का सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। वहीं वनप्लस और आईकू ये मोबाइल फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage सपोर्ट करते हैं।
रैम + स्टोरेज
iQOO 9 Pro स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की ही इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो आईकू 9 प्रो का 8 जीबी रैम वेरिएंट 64,990 रुपये तथा 12 जीबी रैम वेरिएंट 69,990 रुपये प्राइस पर लॉन्च किया गया है।
OnePlus 10 Pro चीन में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिसके बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। फोन का सबसे बड़ा मॉडल 5299 युआन यानी तकरीबन 61,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। यह भी पढ़ें : iQOO 9 और iQOO 9 SE स्मार्टफोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
कैमरा
iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमे एफ/1.75 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सैमसंग जीएन5 सेंसर मौजूद है जो गिंबल स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 150 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और एफ/2.23 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
OnePlus 10 Pro में कंपनी hasselblad lens का यूज़ किया है। यह फोन भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 8 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oneplus 10 Pro स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE 5G रिव्यू : प्रीमियम फीचर के साथ किफायती ऑप्शन
बैटरी
iQOO का यह मोबाइल फोन 4,700एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए आईकू ने अपने स्मार्टफोन को 120W FlashCharge तकनीक से लैस किया है जो फोन की मुख्य यूएसपी में से एक है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 50W wireless FlashCharge तकनीक तथा 10वॉट रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस है।
OnePlus फोन को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन 80W SuperVOOC fast charging तकनीक से लैस है जिसके साथ 50W AirVOOC wireless charging और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी इस फोन में दी गई है। यहां फोन की बैटरी एमएएच पावर तो आईकू से ज्यादा है लेकिन फास्ट चार्जिंग तकनीक आईकू 9 प्रो की बेस्ट कही जाएगी।


















