
iQOO ने भारत में अपनी फ़्लैगशिप iQOO 9 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। iQOO 9 सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन iQOO 9 Pro, iQOO 9 और iQOO 9 SE को पेश किया है। iQOO 9 Pro स्मार्टफ़ोन को कंपनी Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। iQOO 9 और iQOO 9 SE दोनों स्मार्टफ़ोन इस सीरीज़ के अफोर्डेबल स्मार्टफ़ोन जो दमदार और प्रीमियम फ़ीचर्स के साथ आते हैं। यहां हम आपको iQOO 9 और iQOO 9 SE दोनों स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।
iQOO 9 स्पेसिफिकेशन्स के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 9 स्मार्टफ़ोन में 6.78-इंच का FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। iQOO का यह स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन पर रन करता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- 6.78-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले
- Snapdragon 888+ चिपसेट
- 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज
- Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 स्किन
- 50MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रावाइड एंगल + 12MP डेप्थ लेंस
- 16MP सेल्फ़ी कैमरा
- 4,700mAh बैटरी (120W फास्ट चार्जिंग)
iQOO 9 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP (अपर्चर f/1.75) है। इस फोन में 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस (फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री और अपर्चर f/2.2) और तीसरा कैमरा 13MP का डेप्थ दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन में 4350mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन के साइज की बात करें तो 164.55x 76.7x 8.37mm और भार 206.1 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
iQOO 9 SE के स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2,400×1,080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1,300 निट्स है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन को Snapdragon 888 चिपसेट दिया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा Sony IMX598 सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.79 है। प्राइमरी कैमरा के साथ 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा सेंसर और 2MP मोनो कैमरा सेंसर दिया गया है।
- 6.62-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले
- Snapdragon 888 चिपसेट
- 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज
- Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 स्किन
- 48MP प्राइमरी + 13MP अल्ट्रावाइड एंगल + 2MP मोनो लेंस
- 16MP सेल्फ़ी कैमरा
- 4,500mAh बैटरी (66W चार्जिंग)
iQOO 9 SE स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 कस्टम स्किन के साथ पेश किया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है। यह फोन में 66W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.2, GPS/GLONASS, और USB Type-C चार्जिंग दिया गया है।
iQOO 9 की क़ीमत
iQOO 9 स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 42,990 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट को 46,990 रुपये में पेश किया गया है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन की बिक्री 23 फ़रवरी से शुरू होगी।
iQOO 9 SE की क़ीमत
iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। iQOO 9 SE स्मार्टफ़ोन का बेस वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 33,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 12GB+256GB वेरिएंट 37,990 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इस फ़ोन की बिक्री भी 23 फ़रवरी की क़ीमत में पेश किया गया है।























