realme 16 5G फोन आ रहा है इंडिया! 50MP Selfie और 7000mAh बैटरी के साथ मिल सकती है IP69K रेटिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-16-design.jpg

realme 16 Pro और realme 16 Pro Plus इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं और अब कंपनी इसी ‘नंबर’ सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। आने वाले कुछ ही दिनों में नया realme 16 5G फोन भारत में लॉन्च हो जाएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले रियलमी 16 को इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट कर दिया गया है। और इस सर्टिफिकेशन को प्राप्त करने के मतलब है कि यह मोबाइल भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है।

realme 16 BIS लिस्टिंग की जानकारी वेबसाइट दटेकआउटलुक के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) पर यह अपकमिंग रियलमी फोन RMX5171 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड कर उिदया गया है। बीते दिनों इसी मॉडल नंबर और मार्केटिंग नेम ‘realme 16 5G’ के साथ यह स्मार्टफोन गूगल प्ले कसोंल पर भी लिस्ट हो चुका है। यानी अब सिर्फ कंपनी की अनाउंसमेंट का ही इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि इसी महीने फरवरी में रियलमी 16 भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

गौरतलब है कि रियलमी 16 5जी फोन पिछले सप्ताह ही वियतनाम में लॉन्च हुआ है। ऐसे में प्रबल आसार है कि इंडिया में इस मोबाइल को कंपनी वियतनाम वाली स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लेकर आ सकती है। विदेशी मार्केट में इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है जो एंड्रॉयड आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है। शायद भारतीय मोबाइल यूजर्स को भी यही चिपसेट मिल जाए।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ​वियतनाम में इसे 6.57-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह flexible AMOLED पैनल वाली डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही DT Star D+ ग्लास की लेयर दी गई है। यह IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग वाला मोबाइल है जो कई तरह की लिक्विड व डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर रियर कैमरा मॉड्यूल में Selfie Mirror (शीशा) लगाया गया है जिसमें खुद को देखकर बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। रियलमी 16 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला फोन है।

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को 7000mAh बैटरी से लैस किया गया है। realme 16 Pro और realme 16 Pro+ भी यही 7,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी ने अपने नए फोन को वियतनाम में 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह realme 16 रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

realme 16 Pro इंडिया में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीं realme 16 Pro+ को 39,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर खरीदा जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि अपकमिंग realme 16 5G फोन को कंपनी 25 हजार रुपये तक की रेंज में ला सकती है। बहरहाल अभी फोन लॉन्च की अन्य डिटेल्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। नई अपडेट्स को आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।