
रियलमी ने दिया है कि वह इंडिया में अपनी ‘पी’ सीरीज की नई जेनरेशन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से अपकमिंग रियलमी पी सीरीज को टीज़ कर दिया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस सीरीज की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर आज रियलमी के ग्लोबल हेड Francis Wong ने पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंकाते हुए realme P4 Power का खुलासा कर दिया है। यह मोबाइल 10000mAh से भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च हो सकता है।
realme P4 Power 5G फोन को कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। यह मोबाइल आने वाले कुछ ही दिनों में मार्केट में उतार दिया जाएगा। रियलमी पी4 पावर की सबसे बड़ी खूबी इस स्मार्टफोन की ताकतवर बैटरी ही होगी। एमएएच कैपेसिटी हालांकि अभी ऑफिशियली अनविल नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि यह 10000mAh battery वाला फोन होगा। यह पहली बार होगा जब रियलमी कंपनी इतनी बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च करेगी। आमतौर पर इतनी बड़ी बैटरी टैबलेट डिवाइस में देखने को मिलती है।
Talking about the phone you just saw yesterday. #realmeP4Power pic.twitter.com/uKtYN665fj
— Francis Wong (王硕) (@FrancisRealme) January 15, 2026
फ्रांसिस वोंग ने बताया है कि रियलमी पी4 पावर 5जी फोन फुल चार्ज के बाद फुल परफॉर्मेंस के साथ 1.5 दिन तक चल सकता है। वहीं स्टैंड बॉय मोड पर यह मोबाइल 30 दिन यानी 1 महीने तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है! रियलमी अधिकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में 8 साल तक की बैटरी हेल्थ प्राप्त हो सकती है। रोचक बात यह भी है कि इस फोन में फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी लगाई गई है।
रियलमी पी4 पावर 5जी स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा Bypass Charging तकनीक से लैस किया गया है। इस टेक्नोलॉजी के चलते हैवी प्रोसेसिंग के दौरान मोबाइल चार्जिंग ऑन करने पर करंट फोन बैटरी की जगह डायरेक्ट मोबाइल चिपसेट में जाएगा। ऐसे करने से बैटरी पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ेगा और डिवाइस हीट नहीं होगा। आधिकारिक तौर पर बता दिया गया है realme P4 Power का वजन 218 ग्राम होगा। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इतना कम भार वाकई में दिलचस्प है।
रियलमी पी4 पावर के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सपोर्टेड सेंसर दिए जा सकते हैं। लीक के अनुसार realme P4 Power 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
बताते चलें कि दिसंबर 2025 में इसी सीरीज का realme P4x 5G फोन 7000mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ था। 91मोबाइल्स की यह 17 घंटे, 38 मिनट का पीसीमार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। अब 10000एमएएच बैटरी आना इसपर बड़ी अपग्रेड होगी। रियलमी पी4एक्स का प्राइस 15,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 8जीबी+128जीबी का रेट 17,499 रुपये और 8जीबी+256जीबी की कीमत 19,499 रुपये है।

यह मोबाइल मीडियाटेक Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इस रियलमी 5जी फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगाया गया है। यह स्मार्टफोन 45W फास्ट चार्जिंग बायपास चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।












