Vivo ला रहा है 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें लीक डिटेल्स

Join Us icon

स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है। इस कड़ी में Vivo भी जुड़ सकता है। नए लीक के अनुसार, कंपनी 11,970mAh कैपेसिटी वाली स्मार्टफोन बैटरी का मास प्रोडक्शन कर रही है। इसे 12,000mAh बैटरी कैटेगरी में रखा जा सकता है। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि इस बैटरी का उपयोग किस स्मार्टफोन में किया जाएगा। लेकिन आने वाले दिनों में नाम भी सामने आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo के 12,000mAh बैटरी वाले फोन की डिटेल्स लीक

चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने आगामी फोन की जानकारी दी है। इसके अनुसार Vivo की सबसे बड़ी मास प्रोडक्शन में मौजूद स्मार्टफोन बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh हो सकती है। टिप्स्टर ने कंपनी का नाम नहीं बताया है, लेकिन ‘Blue’ ब्रांड से लगता है यह Vivo का डिवाइस हो सकता है।

टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रही है, जिसका उपयोग बड़े डिस्प्ले वाले किसी अपकमिंग स्मार्टफोन में किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इस फोन के नाम, लॉन्च टाइमलाइन और बाकी स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह जानकारी डिजिटल चैट स्टेशन के इसी साल फरवरी में किए गए एक पुराने दावे के बाद सामने आई है। उस समय टिप्स्टर ने बताया था कि Vivo 11,000mAh से 12,000mAh तक की टिपिकल कैपेसिटी वाली सिंगल-सेल सिलिकॉन बैटरी का टेस्ट कर रहा है। वहीं, अब नई रिपोर्ट में बैटरी के मास प्रोडक्शन में पहुंचने की बात कही गई है।

टिप्स्टर ने Vivo के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर भी कुछ जानकारी दी है। एक यूजर ने जब पूछा कि कंपनी का अगला फोल्डेबल फोन अगले साल कब आएगा और क्या इसमें 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित फ्लैगशिप प्रोसेसर लगाया जा सकता है।

इसके जवाब में टिपस्टर ने कहा कि 2nm चिपसेट को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन कंपनी को अभी फोन का डिजाइन और फॉर्म फैक्टर तय करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo बड़े फोल्डेबल डिस्प्ले और ज्यादा चौड़े डिजाइन वाले फोन में से किसी एक विकल्प पर विचार कर रहा है।

बता दें कि इससे पहले भी टिप्स्टर ने दावा किया था कि Vivo आगामी 2027 में वाइड स्क्रीन वाला कैंडीबार फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस तरह के किसी डिवाइस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Vivo के अलावा इसकी सब-ब्रांड iQOO भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को लेकर आ सकता है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 7 इंच के डिस्प्ले और 10,000mAh से ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन ला सकती है। इस डिवाइस को चीन में 2027 के मिड तक पेश किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन की बाकी स्पेसिफिकेशंस और मार्केटिंग नेम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती हैं, तो आने वाले समय में Vivo और iQOO के स्मार्टफोन में मौजूदा फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन के मुकाबले ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इन स्मार्टफोंस को लेकर हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here