
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi भारत में नया फोन लेकर आ रही है। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये इस अपकमिंग रेडमी फोन को टीज़ कर दिया है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस स्मार्टफोन का नाम नहीं बताया गया है लेकिन टेक जगत में चर्चा चल रही है कि यह Redmi 15 5G फोन है। साथ ही एक लीक में रेडमी 15 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स के साथ इसका मार्केटिंग मटेरियल भी लीक हो गया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi 15 5G फोन होगा इंडिया में लॉन्च
रेडमी ने यह तो बता दिया है कि कंपनी भारत में नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है लेकिन इसका नाम अभी पर्दे में ही रखा गया है। लीक डिटेल्स के आधार पर यह माना जा रहा है कि इंडिया में लॉन्च होने वाला फोन रेडमी 15 5जी ही होगा। यह बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन होगा जिसे कंपनी द्वारा #mAhAisComing यानी ‘महा’ शब्द के साथ टीज़ कर रही है।
Prepare to be overwhelmed by power.
We're done with weak batteries, average power, and empty promises.
This is the start of the #PowerRevolution.#mAhAisComingBe the first to know: https://t.co/6sMmegAPEF pic.twitter.com/rSjSaTiAqe
— Redmi India (@RedmiIndia) July 23, 2025
रेडमी ने बड़े अग्रेसिव तौर पर कह दिया है कि उनका अपकमिंग स्मार्टफोन कमजोर बैटरी, औसत पावर और मोबाइल कंपनियों के झूठे वायदों से हटकर ग्राहकों के लिए पावर रिवोल्यूशन यानी क्रांति लेकर आएगा। गौरतलब है कि ब्रांड की ओर से कंपनी वेबसाइट सहित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर भी इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है।
अपकमिंग रेडमी फोन को लेकर कंपनी का दावा
लॉन्च होने वाले रेडमी स्मार्टफोन को टीज़ करने के साथ ही कंपनी ने ब्रांड द्वारा किए गए सर्वे के आंकड़े भी शेयर किए हैं। काउंटरप्वाइंट के बिनाह पर रेडमी ने लिखा है कि तकरीबन 46% मोबाइल यूजर अपना फोन दिन में दो बार चार्ज करते हैं। इसी तरह सर्वे के मुताबिक 90% फोन यूजर उनके डिवाइस की बैटरी 50 से 30 प्रतिशत के बीच आ जाने पर एंग्जायटी यानी व्याकुलता के शिकार होने लगते हैं।
उपरोक्त आंकड़ों को शेयर करते हुए रेडमी ने दावा किया है कि उसका आने वाला मोबाइल फोन इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिला देगी। कंपनी का कहना है कि Redmi Smartphone सिर्फ 1 प्रतिशत बैटरी रह जाने पर भी 7.5 घंटे तक स्टैंडबाय पर रह सकता है। यह वाकई में चौंकाने वाला दावा है। हालांकि हो सकता है कि इसके लिए Ultra Battery Saver ऑन करना जरूरी हो।
बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन
रोचक बात यह है कि इंडिया में अभी तक कोई भी रेडमी मोबाइल 7,000mAh जितनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। अगर लीक सही साबित हुआ तो देश में रेडमी 15 5जी ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनेगा। भारत में फिलहाल Redmi Note 14 Pro+ 5G सबसे बड़ी बैटरी वाला रेडमी फोन है जिसमें 6,200mAh Battery दी गई है। इसका स्टार्टिंग प्राइस 27,999 रुपये है।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो चीन में Redmi Turbo 4 Pro और Redmi K80 Ultra को बड़ी पावरफुल बैटरी के साथ पेश किया जा चुका है। रेडमी टर्बो 4 प्रो जहां 7,550mAh Battery के साथ अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था वहीं पिछले महीने जून में 7,410mAh Battery के साथ रेडमी के80 अल्ट्रा को लाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि ये दोनों ही महंगे फ्लैगशिप फोन है। लेकिन इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi 15 5G को 25 हजार तक के मिड बजट में लाया जा सकता है।
Redmi 15 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.9″ FHD+ 144Hz Display
- Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Extended RAM
- 50MP Dual Rear Camera
- 8MP Front Camera
डिस्प्ले
रेडमी 15 5जी फोन में बड़ी बैटरी के साथ ही बड़ी स्क्रीन भी दी जाएगी। सामने आए लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.9-इंच की डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जो फुलएचडी+ रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगी और 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करेगी।
प्रोसेसर
Redmi 15 5G फोन हायपरओएस आधारित एंडरॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो इस मोबाइल में क्वालकॉम का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 6एस जेन3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा जाएगा जो 2GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए रेडमी 15 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के मुताबिक इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जाएगा जो 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।
मेमोरी
लीक में इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन को 8जीबी रैम से लैस बताया गया है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करेगा। वहीं स्मार्टफोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
अन्य फीचर्स
सामने आए लीक के अनुसार यह AI features वाला रेडमी फोन होगा जिसमें Google Gemini का सपोर्ट भी दिया जाएगा। मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग के साथ ही Wet Touch 2.0 तकनीक भी दी जा सकती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC का सपोर्ट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।














