
Redmi Note 14 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था जो स्टाइलिश लुक के साथ ही 8GB RAM और Dimensity 7025 प्रोसेसर की पावर से लैस होकर आया था। 5,110mAh Battery और 50MP Camera की ताकत वाले इस रेडमी 5जी फोन को अब 3,000 रुपये तक सस्ते रेट में खरीदा जा सकता है। 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन ऑफर्स के साथ 15,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। रेडमी नोट 14 5जी फोन का प्राइस और इसपर मिल रही स्कीम की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 14 5G फोन पर ऑफर
डिस्काउंट
सबसे पहले तो बता दें कि रेडमी नोट 14 5जी फोन पर तकरीबन दो महीना पहले कंपनी ने 1,000 रुपये का प्राइस कट किया था। वहीं अब ऑफर के तहत इस 5जी स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस छूट को मिलाकर यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये सस्ता बिक रहा है। स्कीम की शुरुआत कंपनी द्वारा की जा चुकी है जो फिलहाल सीमित समय तक ही चलेगी। इस दौरान रेडमी नोट 14 को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जा रहा है।
| Redmi Note 14 5G | लॉन्च प्राइस | सेलिंग प्राइस | अंतर |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹18,999 | ₹16,999 | ₹2,000 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹19,999 | ₹17,999 | ₹2,000 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹21,999 | ₹19,999 | ₹2,000 |
बैंक ऑफर
कंपनी वेबसाइट या अमेजन से अगर यह मोबाइल फोन खरीदा जाता है तो बैंक ऑफर के तहत 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। इस बैंक छूट को मिलकर रेडमी नोट 14 अपने लॉन्च प्राइस से 3,000 रुपये सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा। SBI, HDFC या Axis बैंक के Credit Card से फुल पेमेंट करने और ईएमआई बनवाने पर शाओमी की ओर से यह 1 हजार की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इस बेनिफिट के साथ Redmi Note 14 5G फोन 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
नोट : एसबीआई और एचडीएफसी कार्ड का बेनिफिट मी डॉट कॉम और अमेजन दोनों पर प्राप्त होगा लेकिन एक्सिस बैंक यूजर सिर्फ कंपनी वेबसाइट पर ही एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त कर पाएंगे। रेडमी नोट 14 को सस्ते रेट पर खरीदने के लिए या ऑफर की विस्तृत जानकारी जानने के लिए क्लिक करें – शाओमी / अमेजन
Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.67″ 120Hz AMOLED Display
- MediaTek Dimensity 7025
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 45W 5,110mAh Battery
डिस्प्ले : रेडमी नोट 14 में 1080 × 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100निट्स पीक ब्राइटनेस और 1920Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है।
परफॉर्मेंस : यह रेडमी फोन एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च हुआ है जो Hyper OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 457426 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह Redmi Note 14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 1/1.96 इंच सेंसर साइज तथा एफ/1.59 अपर्चर वाला 50MP LYT-600 OIS सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 14 5जी फोन को तगड़ी 5,110एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह रेडमी 5जी फोन 19 घंटे और 21 मिनट का PC Mark Battery स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए नए रेडमी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जिसे टेस्टिंग के दौरान सिर्फ 32 मिनट में ही इसे 20% से 100% फुल चार्ज कर दिखाया है।
खरीदें या नहीं
बीते 6 महीनों में मोबाइल टेक्नोलॉजी में काफी बदलाव देखने को मिला है। रेडमी नोट 14 स्मार्टफोन 5,110mAh Battery के साथ आया था और अब इसी रेंज में 6,000एमएएच से भी ज्यादा पावर मिल जाती है। यूं तो इस रेडमी फोन की बैटरी भी सही है लेकिन फिर भी इस रेंज में इसे बेस्ट नहीं कहा जा सकता है।
परफॉर्मेंस के मामले में Redmi Note 14 को औसत कहा जा सकता है। कैमरा और 2100निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले दोनों अच्छी हैं। अगर यह मोबाइल 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तो इसे परचेज करने में कोई बुराई भी नहीं है। लेकिन साथ ही हम इसी प्राइस रेंज के आसपास मौजूद कुछ लेटेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी भी दे रहे हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस प्राइस रेंज के अन्य ऑप्शन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| OPPO K13 | 17,999 रुपये |
| Tecno Pova Curve | 15,999 रुपये |
| CMF Phone 2 Pro | 18,999 रुपये |
OPPO K13 : तगड़ी 7,000mAh Battery, सुपर फास्ट 80वॉट चार्जिंग और Snapdragon 6 Gen 4 की ताकत
Tecno Pova Curve : स्टाइलिश फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन, 8जीबी वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी और 64MP Sony IMX682 कैमरा
CMF Phone 2 Pro : ट्रिपल रियर कैमरा, अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर और Wi-Fi 6 व Bluetooth 5.3 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी
See All Competitors


















