
साल 2026 की शुरुआत रेडमी फैंस के लिए बड़ी धमाकेदार होने वाली है। कंपनी अपनी ‘नोट 15 सीरीज’ को भारत में लेकर आ रही है। इस सीरीज की शुरुआत REDMI Note 15 5G फोन से होगी जो 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर रेडमी नोट 15 5जी का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जहां फोन फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की कुछ जानकारी भी सामने आई है।
रेडमी नोट 15 5जी इंडिया में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। अमेजन पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव की गई है और इसी के जरिये हमें मोबाइल की लॉन्च डेट प्राप्त हुई है। इस माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कुछ मिनटों के लिए लॉन्च डेट की स्लाइड भी शेयर की थी जो बाद में हटा ली गई। फिलहाल इस अमेजन पेज पर सिर्फ ‘कमिंग सून’ ही लिखा आ रहा है। लेकिन अमेजन द्वारा लॉन्च डेट डिलीट किए जाने से पहले ही 91मोबाइल्स ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि रेडमी नोट 15 5जी फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। गौरतबल है कि चाइना में यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया था। यानी इंडियन मोबाइल यूजर्स को Redmi Note 15 5G फोन में बेहतर कैमरा मिलेगा। बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले यह फोन जर्मनी की रिटेलर वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।
जर्मन रिटेलर लिस्टिंग में रेडमी नोट 15 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस बताया गया है। यहां फोन में मेन 108MP कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिए जाने की बात सामने आई थी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग Redmi 5G फोन को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस बताया गया था उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में यही कैमरा मॉड्यूल आएगा।
Redmi Note 15 5G फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसे क्वालकॉम के Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। भारतीय बाजार में इस अपकमिंग रेडमी फोन को Xiaomi HyperOS 2 के साथ लाया जा सकता है।
चीन में यह रेडमी स्मार्टफोन 5,800एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था। लेकिन लीक की मानें तो ग्लोबल मार्केट में कंपनी ने 5520mAh बैटरी के साथ पेश करेगी। इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का ट्रेंड चरम पर है। ऐसे में हमारा अनुमान है कि इंडिया में Redmi Note 15 5G फोन 6,000एमएएच या इससे भी बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में कम से कम 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।
रेडमी नोट 15 5जी स्मार्टफोन को 2392 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ तकरीबन 3000निट्स ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से भी लैस होगा। आशा है कि कंपनी इसे IP68 या IP69 रेटिंग के साथ पेश करेगी।
Redmi Note 15 5G 20 हजार से 25 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। पिछले साल कंपनी ने Redmi Note 14 5G फोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। यह स्मार्टफोन के 6GB RAM वेरिएंट का रेट था। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 21,999 रुपये में लाया गया था। बहरहाल रेडमी नोट 15 5जी इंडियन मॉडल की स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।












