
कम कीमत वाला मोबाइल चलाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए हाल ही में टेक ब्रांड आइटेल ने सस्ता 5G फोन itel Zeno इंडिया में लॉन्च किया था। 50MP Camera, 5000mAh Battery और 8GB RAM (4+4) की ताकत से लैस है यह 5जी स्मार्टफोन सिर्फ 9,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी इस कम रेट वाले मोबाइल पर सीधे 1,000 रुपये की छूट दे रही है और इस डिस्काउंट का फायदा हर कोई उठा सकता है।
10 हजार से कम का 5जी फोन
- itel Zeno 5G इंडिया में 10,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
- इस रेट में 4GB RAM + 128GB Storage मिलती है।
- कंपनी इस मोबाइल सीधे 1,000 रुपये की छूट दे रही है।
- यह कूपन डिस्काउंट है जो हर ग्राहक को दिया जा रहा है।
- 1,000 रुपये की छूट पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं।
- एक हजार रुपये के डिस्काउंट के बाद 10,299 रुपये वाले फोन का प्राइस 9,299 रुपये पड़ रहा है।
- यह सस्ता 5G फोन 9,299 रुपये में शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।
- बताते चलें कि यह मोबाइल Phantom Crystal और Opal Purple कलर में बिक रहा है।
यह 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कब तक चलेगा, इस बाबत कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कंपनी द्वारा इसे कभी भी हटाया जा सकता है। अमेजन से कम रेट पर 5जी फोन को खरीदने के लिए या itel Zeno 5G+ की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
itel Zeno 5G फीचर्स
- आइटेल ज़ेनो 5जी+ फोन को सुरक्षा देने के लिए इसपर PANDA MN228 की लेयर चढ़ाई गई है।
- कंपनी का कहना है कि यह फोन -20°C से लेकर 70°C तक का तापमान झेल सकता है।
- इस मोबाइल फोन को IP54 रेटिंग दी गई है जो इसे पानी से बचाने में मदद करता है।
- इस फोन में कंपनी का aivana एआई असिस्टेंट दिया गया है जो Siri या Alexa की तरह काम करता है।
- यह आइटेल स्मार्टफोन 10 5G Bands सपोर्ट करता है।
- आइटेल के मुताबिक यह सस्ता 5जी फोन 4,26,000+ AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।
- इस फोन में IR Blaster लगा है जो स्मार्ट रिमोट की तरह काम कर सकता है।
itel Zeno 5G स्पेसिफिकेशन्स
- Mediatek Dimensity 6300
- 4GB RAM + 128GB Storage
- 4GB Memory Fusion
- 6.67″ HD+ 120Hz Display
- 50MP Rear Camera
- 8MP Front Camera
- 18W 5,000mAh Battery
परफॉर्मेंस
आइटेल ज़ेनो 5जी फोन को एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया था। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 कोर और 2.4GHz तक की स्पीड वाला Cortex-A76 कोर शामिल है।
मेमोरी
यह मोबाइल ‘मेमोरी फ्यूजन’ टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक फोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी + 4जीबी) की ताकत देती है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM पर काम करता है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है।
डिस्प्ले
itel Zeno 5G स्मार्टफोन में 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो IPS पैनल पर बनी है। इस डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 260पीपीआई का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आइटेल ज़ेनो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी लाइट सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए यह लो बजट स्मार्टफोन itel Zeno 5G तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 32 दिन का स्टेंडबाय टाइम दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। हालांकि फोन बॉक्स में यूजर्स को 10वॉट चार्जर ही मिलेगा।
सस्ते 5जी फोन के ऑप्शन्स
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| Acer Super Zx | 9,999 रुपये |
| Redmi 14C | 9,999 रुपये |
| Samsung Galaxy F06 | 9,999 रुपये |
- Acer Super Zx : 64MP Sony AI कैमरा, FHD+ डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग
- Redmi 14C : तगड़ी 5160mAh battery, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और बड़ी 6.99″ 120Hz स्क्रीन
- Samsung Galaxy F06 : Dimensity 6300 प्रोसेसर की पावर, 50MP Dual रियर कैमरा और 5,000mAh Battery












