12 हजार से कम का 5G Smartphone! नए रंग में आया सस्ता मोबाइल HMD Vibe 2 5G

सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो भारतीय बाजार में HMD Vibe 2 5G को 15 हजार रुपये से कम में परचेज किया जा सकता है। इस मोबाइल की कीमत सिर्फ 11,499 रुपये से शुरू होती है। त्यौहार के अवसर पर कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट पेश किया गया है जिसका नाम Wine Red कलर रखा गया है। इस कम रेट वाले सस्ते 5जी फोन का प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।
HMD Vibe 2 5G प्राइस
एचएमडी वाइब 2 12 हजार से कम का 5जी फोन है। इस मोबाइल की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। टॉप वेरिएंट यानी 6GB RAM वाला 5G फोन 14,999 रुपये का है और इसमें भी 128GB मेमोरी दी गई है।
नए Wine Red कलर के साथ ही इसे Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर में परचेज किया जा सकता है। बताते चलें कि फोन के न्यू कलर वेरिएंट की सेल 8 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर होगा और ऑफर के साथ इसे 10,499 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
HMD Vibe 2 5G स्पेसिफिकेशन्स
एचएमडी वाइब 2 5जी स्मार्टफोन Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का AnTuTu Score 511972 आ चुका है। बताते चलें कि इस फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित Sarvam AI दिया गया है और यह सर्वम एआई एक इंडियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है।
HMD Vibe 2 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह IPS LCD पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर लाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 265ppi का सपोर्ट दिया गया है जो इसे बजट के 5जी फोंस में कम ही देखने को मिलती है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2D ग्लास की एक्स्ट्रा लेयर भी चढ़ाई गई है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 5जी फोन को तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस किया गया है। ब्रांड का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह मोबाइल 24 घंटे तक का कॉलिंग टाइम दे सकता है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 42 मिनट का आ चुका है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए एचएमडी का सस्ता 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए HMD Vibe 2 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ग्राहकों को इसमें AI scene recognition सहित BeautyMode जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे धूल और पानी की बौछारों से बचाने में मदद करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi व Bluetooth 5.0 जैसे विकल्प मौजूद हैं। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर सहित फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बताते चलें कि यह सस्ता स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है जिसमें हर कंपनी के नंबर पर फास्ट इंटरनेट मिलेगा।