
iQOO Z7 5G फोन कल इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसके प्राइस, सेल व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। इस 5जी फोन के भारतीय बाजार में आते ही कंपनी ने iQOO Z6 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। आइकू ने इस फोन के सभी वेरिएंट्स का दाम कम दिया है जिसके बाद आईकू ज़ेड6 5जी फोन को 15 हजार से भी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह प्राइस कट आज से ही लागू हो गया है जिसकी फुल डिटेल आगे दी गई है।
आईकू ज़ेड6 5जी प्राइस इन इंडिया
नई कीमत:
4GB RAM + 64GB Storage = 14,499 रुपये
6GB RAM + 128GB Storage = 15,999 रुपये
8GB RAM + 128GB Storage = 16,999 रुपये
पुरानी कीमत:
4GB RAM + 64GB Storage = 15,499 रुपये
6GB RAM + 128GB Storage = 16,999 रुपये
8GB RAM + 128GB Storage = 17,999 रुपये
iQOO Z6 5G भारतीय बाजार में तीन मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज दी गई जिसकी कीमत 15,499 रुपये थी। लेकिन अब प्राइस कट के बाद इसका प्राइस घटर 14,499 रुपये हो गया है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 16,999 से गिरकर 15,999 रुपये हो गया है तथा सबसे बड़े 8जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये से कम होकर 16,999 हो गया है।
आईकू ज़ेड6 5जी स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो iQOO Z6 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 695 SoC के साथ पेश किया गया था। iQOO Z6 5G स्मार्टफोन में 6.58-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा केलिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इस फोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले में सेकेंड जेनेरेशन पांडा ग्लास की प्रोटेक्शन मिलती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। iQOO Z6 5G स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।













