
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले साल सस्ता स्मार्टफोन Lava Shark 5G इंडिया में लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर आया था। अब कंपनी इसी मोबाइल का सक्सेसर लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इंडिया में Lava Shark 2 5G लॉन्च करने वाली है। यह 15,000 से कम का 5जी फोन है आने वाले दिनों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लावा शार्क 2 5जी इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने इस फोन को भारत में लाए जाने की ऑफिशियल जानकारी दे दी है और तकरीबन 10 दिनों के भीतर ही इसे बाजार में उतार दिया जाएगा। यह लावा का फोन 6.75 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया जाएगा और मोबाइल में 5000एमएएच से बड़ी बैटरी दी जाएगी। Lava Shark 2 5G की स्पेसिफिकेशन्स कंपनी आने वाले दिनों में घोषित करेगी।

ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि Lava Shark 2 5G फोन 15 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले वाला लावा शार्क 5जी फोन 11,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है।
लावा शार्क 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल UNISOC T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.3GHz तक ही हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन Mali-G57 MC2 GPU सपोर्ट करता है। यह फोन IP54 रेटिंग वाला है जो कुछ हद तक पानी की फुहारों में इसे खराब होने से बचा लेगा।

Lava Shark 5G फोन में 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह LCD पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह सस्ता 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए लावा शार्क 5जी फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है जो एआई तकनीक के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में डुअल मोड 5जी बैंड (5G SA/NSA) मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और USB Type-C जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Lava Shark 2 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म करने के साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि वह Lava Bold N1 5G फोन का नया वेरिएंट भी लेकर आ रही है जिसे 6GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा। पहले इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट को 7,499 रुपये में और 4GB+128GB वेरिएंट को 7,999 रुपये में लाया गया था। यह लावा 5जी फोन UNISOC T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है।
Lava Bold N1 5G की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो इसमें पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह लावा मोबाइल 13 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है।








