Vivo V50e प्राइस लीक! देखें कितने रुपये में बिकेगा यह अपकमिंग 5जी फोन, 10 अप्रैल को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Vivo V50 फरवरी में लॉन्च हुआ था और अब कंपनी इसी सीरीज के Vivo V50e को भारत में लेकर आ रही है। यह नया वीवो 5जी फोन 10 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा। फोन की फोटो और कैमरा फीचर्स तो ब्रांड द्वारा पहले शेयर ही कर दिए गए थे, वहीं आज एक लीक में वीवो वी50ई की कीमत भी सामने आ गई है। इस Vivo 5G Phone का रेट और इसके मेमोरी वेरिएंट्स की डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर हुई है जिन्हें आप आगे देख सकते हैं।

Vivo V50e प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 28,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 30,999 रुपये

वीवो वी50ई की कीमत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एन लीक्स द्वारा शेयर की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि यह वीवो 5जी फोन भारत में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये बताई गई है तथा 256जीबी स्टोरेज का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपये बताया गया है। ये वाला Vivo V50e प्राइस ऑफर्स के साथ होगा या स्कीम के बिना यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुख्ता कीमत के लिए 10 अप्रैल को हो रहे फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Vivo V50e लॉन्च डिटेल

जैसा कि हमने पहले ही बताया वीवो वी50ई 5जी फोन 10 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। यह लॉन्च ईवेंट 10 अप्रैल की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित वीवो इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है और यहां फोन लॉन्च लाइव स्ट्रीम होगा। Vivo V50e प्राइस और सेल डेट की जानकारी 10 अप्रैल को दी जाएगी तथा साथ ही इस 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया जाएगा।

Vivo V50e स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी50ई कैमरा सेंट्रिक फोन होगा। यह फोटोग्राफी में माहिर होगा और कंपने इसे #PortraitSoPro हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है। वीवो के अनुसार Vivo V50e 50MP Eye-AF Group Selfie कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन का फ्रंट कैमरा अल्ट्रा एचडी फोटोग्राफी खींचने में माहिर होगा तथा इसमें एंटी-डिस्टॉर्शन सेल्फी फीचर भी मिलेगा। वीवो वी50ई के सेल्फी कैमरा से 4K Video रिकॉर्ड की जा सकेगी।

रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें Sony Portrait लेंस मिलेगा जो 1X, 1.5X और 2X ज़ूम पर पोर्टरेट शॉट्स लेने में सक्षम होगा। इस वीवो 5जी फोन में स्पेशल Wedding Portrait Studio फीचर दिया जाएगा जिसमें वेडिंग फ्रेम वाले वेडिंग स्टाइल पोर्टरेट कैप्चर किए जा सकेंगे। फोन के डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल में Aura Light भी शामिल रहेगी। वहीं फोटो खींचने के बाद इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ एडिट भी किया जा सकेगा।

वीवो वी50ई 5जी फोन में पंच-होल स्टाइल वाली Ultra-Slim Quad Curved डिस्प्ले दी गई है। इसका साइज 6.5 इंच से बड़ा होगा। यह वॉटरप्रूफ 5जी फोन है जो IP68 और IP69 रेटिंग पर बना है। यह सर्टिफिकेशन इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा। वहीं साथ ही वीवो वी50ई को गीले व चिकने हाथों से भी चलाया जा सकेगा। वीवो ने बता दिया है कि यह अपकमिंग 5जी फोन इंडिया में Sapphire Blue और Pearl White कलर में बिकेगा।

Vivo V50

Vivo V50 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी50 5जी फोन तीन वेरिएंट्स में बिक रहा है। 8GB RAM मॉडल को 128GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये में और 256GB स्टोरेज के साथ 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 512GB Storage का रेट 40,999 रुपये है। यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+50MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस वीवो 5जी फोन में 6.77″ Quad Curved AMOLED डिस्प्ले मिलती है तथा पावर बैकअप के लिए 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh बैटरी दी गई है।

vivo V50e Price
Rs. 28,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here