
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस (DOT) ने यह साफ कर दिया है कि 2022 में भारत में 5G सर्विस आ जाएगी और इसकी शुरुआत देश के 13 शहरों से होगी जिसमें जामनगर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुने का नाम शामिल है। एक बार 5G सर्विस आ जाती है तो फिर धीरे—धीरे पूरे देश में उसका विस्तार किया जाएगा। हालांकि विस्तार में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन मोबाइल यूजर्स अभी से ही तैयार रहना चाहते हैं कि यदि 5जी सर्विस आए तो उसके उपयोग में वे पीछे न रहें। भारतीय मोबाइल बाजार की एक अच्छी बात यह कही जा सकती है कि सर्विस आने से पहले ही बाजार तैयार होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। भारत में 5जी सर्विस अब अपने ट्रायल फेज़ में हैं जहां Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL अपनी तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मोबाइल कंपनियों ने अभी से ही कम रेंज में 5G फोन मुहैया कराना शुरू कर दिया है। ऐसे में यदि आप भी कम बजट में 5जी फोन लेने का विचार कर रहे हैं तो नीचे दिए गए डिवाइस में किसी एक को देख सकते हैं।
कम बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन
- POCO M3 Pro 5G
- Xiaomi Redmi Note 10T
- OPPO A53s 5G
- Moto G51 5G
- Realme Narzo 30 5G
POCO M3 Pro 5G
पोको एम3 5जी कम बजट का एक अच्छा फोन है जो MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ आता है। फोन में आपको 4 GB की रैम मैमोरी मिलेगी इसके साथ ही 64 GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही 6.5 inches का एचडी डिसप्ले है जो 90Hz Refresh Rate के साथ आता है। फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इसमें 48 MP + 2 MP + 2 MP ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है इसके साथ ही 8 MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलेगी। इसे भी पढ़ें : Jio के 200 रुपये से कम के इन प्लांस को देखा है आपने! जानें फुल डिटेल्स
Xiaomi Redmi Note 10T
शाओमी ने भी कम रेंज में अपना 5जी फोन पेश किया है। कंपनी ने Xiaomi Redmi Note 10T मॉडल का 5जी वेरियंट पेश किया था। 6.5 इंच की आईपीएस स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस फोन में 90 Hz Refresh Rate वाला डिसप्ले है जो 405 पीपीआई को सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और इमसें 2.2 GHz क्लॉक स्पीड वाला Octa core प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है। इसे भी पढ़ें : Android Smartphone में OS और UI का क्या है काम, जानें क्यों है सभी ब्रांड्स के अलग-अलग ओएस
OPPO A53s 5G
इस कड़ी में ओपो के पास भी एक सस्ता 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने OPPO A53s का 5जी वर्जन इंडिया में पेश किया था। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसमें आपके 6 GB की बड़ी रैम मैमोरी के साथ 128 GB की इंटरनल मिल जाती है। यह फोन MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर काम करता है और कंपनी ने Octa core प्रोसेसर के साथ पेश किया है। डिसप्ले की बात करें तो फोन में 6.52 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 60 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। जहां मैमोरी के मामले में यह अपने प्रतियोगियों से आगे आता है। वहीं रिफ्रेश रेट में पीछे हो जाता है। इसके साथ ही 13 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8 MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है। इसे भी पढ़ें : Best Smart TV Under Rs 10,000 : कम बजट में खरीदें ये बेस्ट स्मार्ट टीवी, देखें लिस्ट
Moto G51 5G
यदि आप मीडियाटेक से हटकर क्वालकॉम चिपसेट वाला 5जी फोन लेना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ मोटोरोला का ही विकल्प है। यह फोन Snapdragon 480 Plus चिपसेट पर काम करता है जो 2 GHz क्लॉक स्पीड वाले Octa core प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं कैमरे के मामले में भी यह दूसरों से आगे है। फोन में 50 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में 13 MP सेंसर मिलता है। रही बात डिसप्ले की तो 6.8 inches का IPS LCD स्क्रीन है जो 120 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। यह बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। वहीं 5000 mAh की बैटरी, 4 जीबी रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज भी आपको मिलती है।
Realme Narzo 30 5G
रियलमी के पास भी कम रेंज में 5जी फोन उपलब्ध है। कंपनी ने नारज़ो 30 5जी को पेश किया था। यह फोन भी ठीक—ठाक कहा जा सकता है। कंपनी ने इसे MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर पेश किया है फोन में आपको ऑक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 4 GB और 64जीबी की स्टोरेज है। कंपनी ने इसमें 6.5 inches की स्क्रीन दी है जो 90 Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। वहीं फोटो और वीडियो के लिए 48 MP + 2 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध है। इसके साथ ही 16 MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000 mAh की बैटरी मिलेगी।








![[Exclusive] Vivo V50 5G फोन 17 फरवरी को होगा भारत में लॉन्च, 24 फरवरी से होगी सेल](https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/vivo-v50-5g-image-leak-218x150.jpg?tr=q-70)














